Loading...
वनडे क्रिकेट: रनों के लिहाज से वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत
वनडे क्रिकेट में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कई दमदार जीत दर्ज की है (तस्वीर फाइल: एक्स/@BCCI)

वनडे क्रिकेट: रनों के लिहाज से वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत

Sep 22, 2026
12:02 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच वनडे क्रिकेट में कई मुकाबले रोमांचक रहे हैं, लेकिन कुछ मैचों में भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की है। इन मुकाबलों में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के साथ गेंदबाजों ने भी विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कई बड़ी जीत हासिल की हैं। ऐसे में नजर डालते हैं रनों के लिहाज से वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी वनडे जीत पर।

#1

224 रन, साल-2018

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम की सबसे बड़ी जीत (224 रन) साल 2018 में आई थी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 5 विकेट खोकर 377 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने 137 गेंद का सामना किया था और 162 रन जड़ दिए थे।

अंबाती रायडू के बल्ले से भी शतकीय पारी (100) निकली थी।

जवाब में वेस्टइंडीज सिर्फ 153 रन पर ऑलआउट हुई थी। कुलदीप यादव और खलील अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए थे।

#2

200 रन, साल-2023

साल 2023 में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 200 रनों से हराया था।

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर गई थी। सीरीज के तीसरे वनडे में टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 351/5 का स्कोर बना दिया था।

ईशान किशन (77), शुभमन गिल (85), संजू सैमसन (51) और हार्दिक पांड्या (70) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं थी।

जवाब में वेस्टइंडीज की टीम केवल 151 रन पर ऑलआउट हो गई थी। शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट चटकाए थे।

ADVERTISEMENT

#3

160 रन, साल-2007 

भारतीय टीम की वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरी सबसे बड़ी जीत साल 2007 में आई थी।

टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 341/3 का स्कोर बनाया था। सचिन तेंदुलकर ने 76 गेंद में नाबाद 100 रन की पारी खेली थी।

जवाब में वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 181 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

अजीत अगरकर और अनिल कुंबले ने 2-2 विकेट झटके थे। भारतीय टीम को इस मुकाबले में 160 रन से जीत मिली थी।

ADVERTISEMENT

#4

153 रन, साल-2011

भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ रनों के हिसाब से चौथी सबसे बड़ी जीत साल 2011 में मिली थी। उसने 153 रन से जीत दर्ज की थी।

इंदौर में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 418/5 का स्कोर बनाया था। वीरेंद्र सहवाग ने 149 गेंदों में 219 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।

गौतम गंभीर ने 67 गेंदों में 67 रन बनाए थे।

जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 49.2 ओवर में 265 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।

ADVERTISEMENT