LOADING...
भारत ने टी-20 विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया, हार्दिक-अभिषेक ने लगाए अर्धशतक
हार्दिक ने खेली अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारत ने टी-20 विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया, हार्दिक-अभिषेक ने लगाए अर्धशतक

Feb 26, 2026
08:53 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के 48वें मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 256/4 का स्कोर बनाया। यह टी-20 विश्व कप में भारत का सबसे बड़ा स्कोर बन गया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय टीम से अभिषेक शर्मा (55) और हार्दिक पांड्या (50*) ने अर्धशतक लगाए। उनके अलावा तिलक वर्मा ने भी नाबाद 44 रन की उपयोगी पारी खेली।

रिकॉर्ड 

भारत ने अपना 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा 

इससे पहले टी-20 विश्व कप में भारत का पिछला सबसे बड़ा स्कोर 218/4 रन था, जो 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में बना था। उस मैच में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगातार 6 छक्के लगाने का कारनामा किया था। बता दें कि टी-20 विश्व कप में भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर 210/2 है, जो 2021 में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में बनाया था।

सर्वोच्च स्कोर 

टी-20 विश्व कप के इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर 

भारत ने टी-20 विश्व कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर दर्ज किया। बता दें कि इस टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड श्रीलंका (260/6 बनाम केन्या, 2007) के नाम पर दर्ज है। श्रीलंका और भारत के अलावा वेस्टइंडीज ऐसी टीम है, जो इस टूर्नामेंट के इतिहास में 250+ रन का आंकड़ा पार कर चुकी है। बता दें कि कैरेबियाई टीम ने इसी संस्करण में जिम्बाब्वे के खिलाफ 254/6 का स्कोर बनाया था।

Advertisement

भारत 

भारत ने पारी में लगाए कुल 17 छक्के 

भारतीय टीम की पारी में कुल 17 छक्के लगे, जिसमें तिलक, हार्दिक और अभिषेक ने सर्वाधिक 4-4 छक्के लगाए। बता दें कि टी-20 विश्व कप में एक पारी में भारत से ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज और नीदरलैंड के नाम पर दर्ज है। नीदरलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ 2014 में 19 छक्के लगाए थे। वहीं वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के विरुद्ध 2026 में 19 ही छक्के जड़े थे।

Advertisement

जानकारी

भारत ने खेली सबसे कम डॉट गेंदें

भारत ने पारी में केवल 26 गेंदें डॉट खेली। यह टी-20 विश्व कप इतिहास में 20 ओवर की पारी में खेली गई संयुक्त रूप से सबसे कम डॉट गेंदें हैं। दक्षिण अफ्रीका ने भी 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 26 गेंदे ही डॉट खेली थी।

Advertisement