NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम श्रीलंका, डे-नाइट टेस्ट: जीत से नौ विकेट दूर है भारत, ऐसा रहा दूसरा दिन
    अगली खबर
    भारत बनाम श्रीलंका, डे-नाइट टेस्ट: जीत से नौ विकेट दूर है भारत, ऐसा रहा दूसरा दिन
    तस्वीर- Twitter/BCCI

    भारत बनाम श्रीलंका, डे-नाइट टेस्ट: जीत से नौ विकेट दूर है भारत, ऐसा रहा दूसरा दिन

    लेखन Neeraj Pandey
    Mar 13, 2022
    09:33 pm

    क्या है खबर?

    भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट में भारत ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत जीत से केवल नौ विकेट दूर है।

    भारत ने दूसरी पारी 303/9 पर घोषित करते हुए श्रीलंका को 447 रनों का लक्ष्य दिया है। श्रीलंका ने दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं।

    श्रीलंका

    35 गेंदों के अंदर श्रीलंका ने गंवाए आखिरी चार विकेट

    पहले दिन 86 रन पर छह विकेट गंवाने वाली श्रीलंका की पहली पारी दूसरे दिन काफी जल्दी समाप्त हो गई। श्रीलंका ने 35 गेंदों के अंदर अपने आखिरी चार विकेट गंवा दिए और पूरी टीम 109 के स्कोर पर सिमट गई।

    109 का स्कोर श्रीलंका के लिए टेस्ट में भारत के खिलाफ दूसरा सबसे कम स्कोर हो गया है। भारत के खिलाफ उनका सबसे न्यूनतम स्कोर 82 का है। 1990 में चंडीगढ़ में श्रीलंका 82 के स्कोर पर सिमटी थी।

    ऋषभ पंत

    सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बने पंत

    ऋषभ पंत ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए केवल 28 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया और भारत के लिए सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड कपिल देव के नाम था जिन्होंने 1982 में कराची में 30 गेंदों में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाया था।

    भारत में टेस्ट में यह दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। भारत में सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक शाहिद अफरीदी (26 गेंद) ने लगाया है।

    श्रेयस अय्यर

    डे-नाइट टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बने अय्यर

    पहली पारी में 92 रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर ने दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी की और 67 रन बनाए। वह डे-नाइट टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं।

    कुल मिलाकर वह ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने हैं। केवल ऑस्ट्रेलिया के मॉर्नश लाबूशेन इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने दो बार डे-नाइट टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाया है।

    जानकारी

    दूसरी पारी में श्रीलंका के स्पिनर्स ने की अच्छी गेंदबाजी

    श्रीलंका के लिए युवा स्पिनर प्रवीण जयविक्रमा ने सबसे अधिक चार विकेट लिए। जयविक्रमा ने 19 ओवर में 78 रन खर्च किए। दूसरे बाएं हाथ के स्पिनर लसिथ एंबुलदेनिया ने 20.5 ओवर्स में 87 रन खर्च करते हुए तीन विकेट लिए।

    श्रीलंका की दूसरी पारी

    दूसरी पारी में पहले ओवर में ही श्रीलंका को लगा झटका

    नौवां विकेट गिरते ही भारत ने अपनी पारी घोषित कर दी थी और श्रीलंका ने दिन का खेल खत्म होने तक सात ओवर्स बल्लेबाजी की। श्रीलंका को पारी के पहले ओवर में ही लहिरु थिरिमाने के रूप में एक झटका लग गया था।

    दिमुथ करुणारत्ने 10 रन बनाकर नाबाद हैं। कुशल मेंडिस भी 26 गेंदों में 16 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। मेंडिस को दिन की आखिरी गेंद पर जीवनदान भी मिला।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    ऋषभ पंत
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस
    विनफास्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार से कर रही बातचीत, जानिए क्या है योजना विनफास्ट
    भारत में साल 2026 तक होगी 10 लाख AI पेशेवरों की आवश्यकता, रिपोर्ट में दावा  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम श्रीलंका, तीसरा टी-20: शनाका ने लगाया शानदार अर्धशतक, भारत को मिला 147 का लक्ष्य श्रीलंका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका: तीसरा टी-20 जीतकर भारत ने किया क्लीन स्वीप, बने ये रिकॉर्ड्स टी-20 क्रिकेट
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसे रहे हैं रोहित शर्मा के कप्तानी के आंकड़े? रोहित शर्मा
    टी-20 क्रिकेट में कैसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन? क्रिकेट समाचार

    ऋषभ पंत

    ICC ने शुरू किया 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, पांच भारतीय खिलाड़ी हुए नॉमिनेट क्रिकेट समाचार
    पंत को परिस्थिति के हिसाब से बल्लेबाजी करनी चाहिए- पुजारा टेस्ट क्रिकेट
    ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' बने ऋषभ पंत, महिला कैटेगिरी से शबनम इस्माइल ने मारी बाजी क्रिकेट समाचार
    पंत को गेंदबाजी करने पर लीच बोले- लगा कि IPL खेल रहे थे भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका: तीसरा टी-20 जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की 3-0 की अजेय बढ़त टी-20 क्रिकेट
    श्रीलंका के भारत दौरे का कार्यक्रम घोषित, 12 मार्च से बेंगलुरु में होगा डे-नाइट टेस्ट भारतीय क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया ने लगातार चौथे टी-20 में श्रीलंका को हराया, ऐसा रहा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    आखिरी टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर श्रीलंका ने टाला क्लीन स्वीप, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम श्रीलंका क्रिकेट

    भारत बनाम श्रीलंका: जडेजा की हो सकती है वापसी, कोहली मिस करेंगे टी-20 सीरीज विराट कोहली
    कोहली और पंत को BCCI ने दिया 10 दिन का ब्रेक, नहीं खेलेंगे चार टी-20 मुकाबले विराट कोहली
    भारत बनाम श्रीलंका: रोहित बने भारतीय टेस्ट कप्तान, सीरीज के लिए टीम घोषित विराट कोहली
    श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं दीपक चाहर भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025