LOADING...
भारत ने बनाया टी-20 विश्व कप इतिहास में पावरप्ले का सर्वोच्च स्कोर, जानिए आंकड़े
संजू सैमसन ने फाइनल मुकाबले में भी अपनी फॉर्म बरकरार रखी है

भारत ने बनाया टी-20 विश्व कप इतिहास में पावरप्ले का सर्वोच्च स्कोर, जानिए आंकड़े

Mar 08, 2026
07:59 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए धमाकेदार शुरुआत की है। भारत की ओर से मैदान पर उतरे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले (पहले 6 ओवर) में बिना किसी नुकसान के 92 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। यह टी-20 विश्व कप इतिहास में किसी टीम द्वारा बनाया गया पावरप्ले का सर्वोच्च स्कोर बन गया है।

रिकॉर्ड

भारत ने की वेस्टइंडीज की बराबरी

भारत के लिए पावरप्ले में अभिषेक ने 19 गेंदों में 51 रन बनाए और सैमसन ने 17 गेंदों में 33 रन का योगदान दिया। इस स्कोर के साथ भारत ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ 92/1 का स्कोर खड़ा किया था। इस सूची में नीदरलैंड क्रिकेट टीम तीसरे नंबर पर है, जिसने टी-20 विश्व कप 2014 में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पावरप्ले में 91/1 का स्कोन बनाया था।

रिकॉर्ड

भारत ने अपने सर्वोच्च स्कोर को पीछे छोड़ा

इस मैच के साथ ही भारत ने टी-20 विश्व कप के पावरप्ले में अपने पिछले सर्वोच्च स्कोर पीछे छोड़ दिया है। भारत ने इसी विश्व कप में नामीबिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 86/1 का स्कोर बनाया था। इससे पहले उसने 2022 विश्व कप में स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 2 विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाए थे। इसी तरह भारत ने इस विश्व कप में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ 1 विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाए थे।

Advertisement