NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह 
    अगली खबर
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह 
    भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है (तस्वीर:एक्स/@TheHockeyIndia)

    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह 

    लेखन आदर्श कुमार
    Aug 04, 2024
    03:17 pm

    क्या है खबर?

    पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। उसने ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। फुल टाइम तक मैच 1-1 की बराबरी पर था।

    इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भी भारतीय टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को ही क्वार्टरफाइनल में हराया था और सेमीफाइनल में पहुंचे थे।

    भारतीय टीम लगातार दूसरे ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है। आइए इस शानदार मुकाबले पर एक नजर डालते हैं।

    पहला

    पहले हाफ के खेल पर एक नजर 

    पहले क्वार्टर में ग्रेट ब्रिटेन को 2 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन अमित रोहिदास की शानदार डिफेंस के कारण वह गोल नहीं दाग पाए।

    गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने भी कई बचाव किए। भारत ने पहले क्वार्टर में 1 भी गोल नहीं दागा।

    दूसरे क्वार्टर में अमित को रेड कार्ड मिला और वह मुकाबले से बाहर हो गए। इसके बाद हरमनप्रीत ने 21वें मिनट में शानदार गोल दागा।

    ली मॉर्टन ने ग्रेट ब्रिटेन की वापसी कराई और स्कोर 1-1 कर दिया।

    दूसरा

    दूसरे हाफ के खेल में क्या हुआ?

    तीसरे क्वार्टर में ग्रेट ब्रिटेन ने फिर जोरदार आक्रमण किए, उन्हें पेनल्टी कॉर्नर भी जल्दी-जल्दी मिले, लेकिन श्रीजेश ने उन्हें गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। भारत के खिलाड़ी गेंद अपने पास पास ज्यादा देर तक नहीं रख पाए।

    दोनों टीमों की तरफ से 1 भी गोल नहीं आया और स्कोर 1-1 से बराबर रहा।

    चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों ने आक्रमण तो किए, लेकिन गोल कोई नहीं कर पाया। समय खत्म होने के कारण मुकाबला शूटआउट में गया।

    जानकारी

    पेनल्टी शूटआउट में क्या हुआ?

    पेनल्टी शूटआउट में ग्रेट ब्रिटेन ने पहले 2 गोल दागे, लेकिन वह तीसरा शॉट गोल-पोस्ट में नहीं भेज सके। चौथे शॉट में श्रीजेश ने कमाल का बचाव किया। भारत के लिए शूटआउट में हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल ने गोल दागा।

    साल

    ऑस्ट्रेलिया को 52 साल बाद दी मात 

    पूल-B के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने इतिहास रचा था। उन्होंने साल 1972 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक में 3-2 से हराया था।

    भारत की ओर से अभिषेक ने 1 गोल और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल दागे थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए थॉमस क्रेग और ब्लेक गोवर्स ने गोल किया था।

    पहले हाफ की समाप्ति तक स्कोर 2-0 भारत के पक्ष में था। कंगारू टीम ने दूसरे हाफ में वापसी की, लेकिन मैच नहीं जीत पाए।

    जानकारी

    हरमनप्रीत ने दागे सबसे ज्यादा गोल 

    भारतीय कप्तान हरमनप्रीत अब पेरिस ओलंपिक 2024 में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस ओलंपिक में 7 गोल दागे हैं। ऑस्ट्रेलिया हॉकी टीम के ब्लेक गोवर्स ने भी इस ओलंपिक में 7 गोल अपने नाम किए हैं।

    पदक

    लगातार दूसरे पदक से सिर्फ 1 जीत दूर 

    अब भारतीय टीम को पेरिस ओलंपिक में पदक के लिए सिर्फ 1 जीत की जरूरत है। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने कांस्य पदक जीतकर हॉकी में 41 साल का ओलंपिक पदक का सूखा खत्म किया था।

    भारतीय टीम ने जर्मनी को एक रोमांचक मुकाबले में 5-4 से हराया था। इससे पहले भारत ने आखिरी बार 1980 में हॉकी में ओलंपिक पदक जीता था।

    भारत ने पुरुष हॉकी में 8 ओलंपिक स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय हॉकी टीम
    पेरिस ओलंपिक 2024
    हरमनप्रीत सिंह

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    भारतीय हॉकी टीम

    हॉकी विश्व कप: किसान परिवार के शमशेर सिंह ने कैसे पूरा किया भारतीय टीम का सफर? हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले भारत को झटका, हार्दिक टीम से बाहर हॉकी विश्व कप
    हॉकी: खेती से लेकर भारतीय टीम का कप्तान बनने तक, जानिए कैसा रहा हरमनप्रीत का सफर हरमनप्रीत सिंह
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम का सफर समाप्त, न्यूजीलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया हॉकी विश्व कप

    पेरिस ओलंपिक 2024

    ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने पर आखिरी कितना आता है खर्च? जानिए आंकड़े  ओलंपिक
    पिछले 5 ओलंपिक खेलों में भारत को पहला पदक दिलाने वाले खिलाड़ी  ओलंपिक
    पेरिस ओलंपिक 2024: निशानेबाजी में रमिता जिंदल फाइनल में हारी, मनु-सरबजोत कांस्य पदक के करीब पहुंचे निशानेबाजी
    पेरिस ओलंपिक 2024: मनु भाकर के प्रशिक्षण पर खर्च हुए करोड़ों रुपये, खेल मंत्री का खुलासा मनु भाकर

    हरमनप्रीत सिंह

    टोक्यो ओलंपिक: 41 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता ओलंपिक पदक भारतीय हॉकी टीम
    FIH हॉकी अवार्ड में भारत ने किया क्लीन स्वीप, वोटिंग सिस्टम पर उठे सवाल भारतीय हॉकी टीम
    एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम हॉकी टूर्नामेंट
    एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर कांस्य पदक जीता हॉकी टूर्नामेंट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025