LOADING...
भारत सरकार ने पाकिस्तान को लेकर तय की खेल नीति, द्विपक्षीय मुकाबलों पर लगी रहेगी रोक
भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुकाबले नहीं होंगे (तस्वीर: एक्स@ICC)

भारत सरकार ने पाकिस्तान को लेकर तय की खेल नीति, द्विपक्षीय मुकाबलों पर लगी रहेगी रोक

May 06, 2026
06:27 pm

क्या है खबर?

पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के लगभग एक साल बाद भारत ने औपचारिक रूप से पाकिस्तानी खिलाड़ियों और टीमों के लिए अपने यहां आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का रास्ता खोल दिया है। इसके साथ ही सरकार ने एक स्पष्ट नीति तय की है, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक खेल प्रतिबद्धताओं को अलग रखा गया है। खेल मंत्रालय के अनुसार, पाकिस्तानी खिलाड़ी और टीमें भारत में आयोजित सिर्फ बहुपक्षीय प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं।

सहज

कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाएगी

पाकिस्तान के खिलाड़ियों, अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधियों के लिए वीजा प्रक्रिया को अधिक सहयोगी और सहज बनाने के संकेत भी दिए गए हैं। ज्ञापन में कहा गया है, 'जहां तक एक-दूसरे के देश में होने वाले द्विपक्षीय मैचों की बात है, भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी और न ही पाकिस्तानी टीम को भारत में खेलने की इजाजत दी जाएगी। अंतरराष्ट्रीय खेल संस्थाओं के नियमों और खिलाड़ियों के हित को ध्यान में रखकर हमने ये फैसला लिया है।'

अधिसूचना

वैश्विक खेल की मेजबानी के कारण लिया गया फैसला 

भारत खुद को वैश्विक खेल केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश 2030 में राष्ट्रमंडल खेल की मेजबानी करेगा और 2036 ओलंपिक तथा 2038 एशियाई खेलों के लिए जोरदार दावेदारी पेश कर चुका है। एशियाई ओलंपिक परिषद के अधिकारी भारत की बोली का मूल्यांकन करने के लिए अहमदाबाद का दौरा करने वाले हैं। इसके अलावा, भारत 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 में 50 ओवर का विश्व कप भी आयोजित करेगा।

Advertisement

मैच

इन मुकाबलों में होने वाली है भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों की भिड़ंत 

आने वाले महीनों में भारत और पाकिस्तानी खिलाड़ी कई बार आमने-सामने नजर आएंगे। जुलाई-अगस्त में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों और सितंबर-अक्टूबर में होने वाले एशियाई खेलों में दोनों देशों के खिलाड़ी भिड़ सकते हैं। इसके अलावा, हॉकी में भी भारत और पाकिस्तान के बीच अगले कुछ महीनों में कम से कम 3 मुकाबले होने तय हैं। 23 और 26 जून को लंदन में FIH प्रो लीग में और फिर 19 अगस्त को एम्स्टर्डम में विश्व कप के मैच हैं।

Advertisement