Loading...
भारत ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 
भारत ने जीता पहला टेस्ट (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारत ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 

Aug 19, 2026
01:21 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका क्रिकेट टीम को पहले टेस्ट में 165 रन से हराते हुए सीरीज में बढ़त हासिल की। गॉल में खेले गए मुकाबले में जीत के लिए मिले 372 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की दूसरी पारी 206 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से मानव सुथार ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए कुल 10 विकेट (4/76 और 6/55) लिए। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा 

इस तरह से जीती भारतीय टीम 

भारत ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 462 रन बनाए, जिसमें देवदत्त पडिक्कल ने शतक (167) लगाया।

जवाब में श्रीलंकाई पारी 284 रन ही बना सकी। मेजबान टीम से सोनल दिनुशा ने शतक (100) लगाया।

पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल करने वाली भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए।

आखिर में जीत के लिए मिले चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को श्रीलंकाई टीम हासिल नहीं कर सकी। दूसरी पारी में दिनुशा ने 84 रन बनाए।

शतक 

पडिक्कल ने अपना पहला शतक लगाया 

पडिक्कल पहले दिन के खेल की समाप्ति तक 131 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद थे। उन्होंने दूसरे दिन अपने निजी स्कोर में 36 रन और जोड़े। वह 230 गेंदों में 167 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 15 चौके और एक छक्का शामिल था।

अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर 162 रन की साझेदारी की। वहीं, राहुल शतक बनाने से चूक गए और 82 रन बनाकर आउट हुए।

ADVERTISEMENT

मुकाम 

इस सूची में शामिल हुए पडिक्कल

पडिक्कल श्रीलंका के खिलाफ नंबर-3 पर खेलते हुए 150 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं।

उनसे पहले राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा ऐसा कर चुके थे। पूर्व भारतीय कप्तान द्रविड़ ने 2009 में नंबर-3 पर खेलते हुए अहमदाबाद टेस्ट में 177 रन की पारी खेली थी।

वहीं, पुजारा ने 2017 में 153 रन बनाए थे। उन्होंने ये पारी गॉल के ही मैदान पर खेली थी।

ADVERTISEMENT

जडेजा 

जडेजा ने हासिल की ये उपलब्धि 

तीसरे दिन के दौरान जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे किए।

वह भारत की ओर से इस आंकड़े को छूने वाले 5वें गेंदबाज बने।

जडेजा से पहले 350+ विकेट वाले भारतीय सिर्फ अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, कपिल देव और हरभजन सिंह हैं।

कुंबले टेस्ट में सर्वाधिक विकेट (619) वाले भारतीय गेंदबाज हैं।

उनके बाद अश्विन ने 537, कपिल ने 434 और हरभजन ने 417 विकेट लिए थे।

सूची 

इस विशेष सूची में शामिल हुए जडेजा

जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 4,000+ रन बनाने के साथ-साथ 350+ विकेट वाले सिर्फ चौथे ऑलराउंडर बन गए हैं।

उनसे पहले ऐसा कारनामा सिर्फ कपिल, इयान बॉथम और डेनियल विटोरी ने किया था।

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल ने अपने टेस्ट करियर का अंत 5,248 रन और 434 विकेट के साथ किया था। वहीं, बॉथम ने अपने बेमिसाल करियर में 5,200 रन और 383 विकेट लिए थे।

सुथार 

सुथार ने मैच में लिए कुल 10 विकेट 

सुथार ने श्रीलंका की पहली पारी के दौरान कुल 21.4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें एक मेडन के साथ 76 रन खर्च किए।

उन्होंने दिनेश चांदीमल (4) लाहिरू उदारा (27), प्रभात जयसूर्या (10) और लाहिरू उदारा (10) के विकेट लिए।

बाएं हाथ के इस स्पिनर ने मैच की आखिरी और श्रीलंका की दूसरी पारी के दौरान 55 रन देते हुए 6 सफलताएं हासिल की।

उन्होंने 23.4 ओवर गेंदबाजी की।

पंत 

पंत ने पूरे किए 100 टेस्ट छक्के 

पंत ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले गॉल टेस्ट के दौरान अपने 100 छक्के पूरे किए। वह टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं।

पंत टेस्ट में सबसे तेज छक्कों का शतक पूरा करने वाले बल्लेबाज बने हैं।

उन्होंने 51 मैचों और 89 पारियों यह मुकाम हासिल किया है।

उन्होंने इस मामले में गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 130 पारियों में ऐसा किया था।

सोनल दिनुशा

सोनल दिनुशा ने किया प्रभावित 

25 साल के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने श्रीलंका की पहली पारी में 168 गेंदों में 100 रन बनाकर आउट हुए। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक साबित हुआ।

दूसरी पारी में भी उन्होंने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी की। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से किसी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिल सका।

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी दूसरी पारी में 128 गेंदों का सामना करते हुए 84 रन बनाए।

ADVERTISEMENT