Loading...
रविंद्र जडेजा ने पूरे किए अपने 350 टेस्ट विकेट, बनाए ये रिकॉर्ड्स 
रविंद्र जडेजा ने पूरे किए अपने 350 टेस्ट विकेट (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

रविंद्र जडेजा ने पूरे किए अपने 350 टेस्ट विकेट, बनाए ये रिकॉर्ड्स 

Aug 17, 2026
04:23 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने गॉल टेस्ट के दौरान अहम उपलब्धि हासिल की। दरअसल, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे किए और वह इस आंकड़े को छूने वाले भारत के 5वें गेंदबाज बने। श्रीलंका के खिलाफ अपना दूसरा विकेट लेते ही उन्होंने ये मुकाम हासिल किया। निचले क्रम के बल्लेबाज केशरा नुवानथा उनके टेस्ट करियर का 350वां शिकार बने। आइए उनके आंकड़ों और रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

सूची 

टेस्ट में 350 विकेट वाले 5वें भारतीय 

जडेजा से पहले 350+ विकेट वाले भारतीय सिर्फ अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, कपिल देव और हरभजन सिंह हैं।

कुंबले टेस्ट में सर्वाधिक विकेट (619) वाले भारतीय गेंदबाज हैं।

उनके बाद अश्विन ने 537, कपिल ने 434 और हरभजन ने 417 विकेट लिए थे।

जडेजा ने 2012 में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अब तक 90 टेस्ट की 168 पारियों में गेंदबाजी करते हुए अपने 350 विकेट पूरे किए।

सूची 

इस विशेष सूची में शामिल हुए जडेजा

जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 4,000+ रन बनाने के साथ-साथ 350+ विकेट वाले सिर्फ चौथे ऑलराउंडर बन गए हैं।

उनसे पहले ऐसा कारनामा सिर्फ कपिल, इयान बॉथम और डेनियल विटोरी ने किया था।

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल ने अपने टेस्ट करियर का अंत 5,248 रन और 434 विकेट के साथ किया था।

वहीं, बॉथम ने अपने बेमिसाल करियर में 5,200 रन और 383 विकेट लिए थे।

पूर्व कीवी कप्तान विटोरी ने 4,531 रन और 362 विकेट लिए थे।

ADVERTISEMENT

जानकारी

ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने जडेजा

जडेजा टेस्ट में 350 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तीसरे स्पिनर बने हैं। उनसे पहले रंगना हेराथ (433) और विटोरी (362) ने ऐसा किया था।

ADVERTISEMENT

करियर 

बेमिसाल रहा है जडेजा का टेस्ट करियर 

जडेजा ने 2012 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था।

जडेजा ने 90 टेस्ट की 134 पारियों में लगभग 38 की औसत से 4,108 रन बनाए हैं। इसमें 6 शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं।

दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 350 विकेट लिए है। इसमें 15 बार 5 विकेट हॉल शामिल है।

वह अपने प्रथम श्रेणी करियर में 580 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं।

ADVERTISEMENT