Loading...
टेस्ट क्रिकेट: श्रीलंका के खिलाफ भारत के इन कप्तानों ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच
विराट कोहली के बतौर कप्तान श्रीलंका के खिलाफ आंकड़े कमाल के हैं (फाइल तस्वीर)

टेस्ट क्रिकेट: श्रीलंका के खिलाफ भारत के इन कप्तानों ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच

Aug 06, 2026
04:11 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट में कई यादगार मुकाबले हुए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने अलग-अलग कप्तानों की अगुआई में शानदार प्रदर्शन कर कई महत्वपूर्ण जीत दर्ज की हैं। कुछ कप्तानों ने रणनीति और नेतृत्व के दम पर श्रीलंका के खिलाफ लगातार सफलता हासिल की और जीत के मामले में खास पहचान बनाई। ऐसे में आइए इस प्रारूप में श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले भारतीय कप्तानों पर नजर डालते हैं।

#1

विराट कोहली (6 जीत)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस सूची में पहले स्थान पर हैं।

उन्होंने साल 2015 से 2017 के बीच श्रीलंका के खिलाफ 9 टेस्ट मैचों में कप्तानी की थी। इस दौरान भारतीय टीम को 6 मैच में जीत मिली थी।

भारतीय टीम सिर्फ एक मैच में हारी थी। वहीं, 2 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए थे।

कोहली की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 66.66 का रहा था।

#2

मोहम्मद अजहरुद्दीन (5 जीत)

मोहम्मद अजहरुद्दीन इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

उन्होंने साल 1990 में श्रीलंका के खिलाफ पहली बार टेस्ट मैचों में कप्तानी की थी। आखिरी बार वह 1999 में बतौर कप्तान नजर आए थे।

वह इस टीम के खिलाफ 8 मैच में कप्तान रहे और इस दौरान भारतीय टीम को 5 मैच में जीत मिली थी। टीम 3 मुकाबले ड्रॉ कराने में सफल रही थी।

अजहरुद्दीन श्रीलंका के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच कप्तान के तौर पर नहीं हारे थे।

ADVERTISEMENT

#3

महेंद्र सिंह धोनी (3 जीत)

भारत के दिग्गज कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2009 से 2010 के बीच 6 टेस्ट मैचों में कप्तानी की थी। इस दौरान 3 मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली थी। एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था।

2 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए थे।

धोनी की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ टीम का जीत प्रतिशत 50 का था।

ADVERTISEMENT

#4

कपिल देव (2 जीत)

भारत को पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब दिलाने वाले कप्तान कपिल देव इस सूची में चौथे स्थान पर हैं।

उन्होंने 1985 से 1987 के बीच श्रीलंका के खिलाफ 6 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की थी। इस दौरान भारतीय टीम ने 2 मुकाबले जीते, जबकि एक मैच में हार का सामना करना पड़ा।

वहीं, 3 मुकाबले ड्रॉ रहे।

श्रीलंका के खिलाफ कपिल की कप्तानी में भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 33.33 का रहा था।

ADVERTISEMENT