Loading...
भारत ने न्यूजीलैंड को लगातार तीसरे टी-20 में हराया, सीरीज में ली अजेय बढ़त 
भारतीय टीम को धमाकेदार जीत मिली (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारत ने न्यूजीलैंड को लगातार तीसरे टी-20 में हराया, सीरीज में ली अजेय बढ़त 

Oct 27, 2026
03:44 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उसने 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त ले ली है। सीरीज के पहले दोनों मुकाबलों में श्रेयस अय्यर की टीम को 4-4 विकेट से जीत मिली थी। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 198/3 का स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय टीम ने सिर्फ 13.2 ओवर मे 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

लेखा-जोखा

मैच का लेखा-जोखा 

मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा नाबाद 89 रन बनाए।

वहीं, फिन एलन के बल्ले से 25 गेंदों में 40 रन निकले। जवाब में वैभव सूर्यवंशी (45) और अभिषेक शर्मा (113) ने धमाकेदार पारियां खेलकर पूरा मैच ही पलट दिया।

दोनों ने पहले विकेट के लिए 42 गेंदों में 133 रन की साझेदारी निभाई और भारत को एक आसान जीत मिल गई।

अर्धशतक

मिचेल ने भारत के खिलाफ लगाया दूसरा अर्धशतक

मिचेल ने 52 गेंदों का सामना किया और नाबाद 89 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए, जबकि उनकी स्ट्राइक रेट 171.15 की रही।

ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 9वां अर्धशतक रहा। भारत के खिलाफ इस खिलाड़ी ने अपना दूसरा पचासा लगाया।

मिचेल ने इस पारी के दौरान 2,000 रन भी पूरे किए। उन्होंने 107 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और इसकी 93 पारियों में 27.80 की औसत से 2,002 रन बनाने में सफल रहे हैं।

ADVERTISEMENT

दर्ज

भारत ने पावरप्ले के दौरान बनाया ये विश्व रिकॉर्ड 

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के नाम दर्ज हो गया है।

भारतीय टीम ने इसी मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ बिना कोई विकेट गंवाए 118 रन बनाए।

इस सूची में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम दूसरे स्थान पर है, जिसने 2024 में एडिनबर्ग में स्कॉटलैंड के खिलाफ एक विकेट पर 113 रन बनाए थे। जिम्बाब्वे 103/1 के साथ तीसरे और दक्षिण अफ्रीका 102/0 के साथ चौथे स्थान पर है।

ADVERTISEMENT

शतक

अभिषेक ने चौथा टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा 

अभिषेक ने 38 गेंदों का सामना किया और 113 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 9 चौके और 11 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 297.37 की रही।

यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा और कीवी टीम के खिलाफ पहला शतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 35 गेंदों में पूरा किया।

अब तक इस खिलाड़ी ने 70 मुकाबले खेले हैं और इसकी 69 पारियों में 33.87 की औसत और 196.83 की स्ट्राइक रेट से 2,236 रन बनाए हैं।

उपलब्धि

अभिषेक ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा 

टी-20 क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ियों के बीच सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में अभिषेक अब शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

वह अब तक 11 शतक जड़ चुके हैं। इस सूची में विराट कोहली 10 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

राहुल, संजू सैमसन और रोहित शर्मा के नाम 8-8 शतक दर्ज हैं। ईशान किशन और शुभमन गिल ने अपने टी-20 करियर में 7-7 शतक जड़े हैं। वहीं, रुतुराज गायकवाड़ और सूर्यकुमार यादव ने 6-6 शतक लगाए हैं।

जानकारी

ऐसी रही सूर्यवंशी की पारी 

सूर्यवंशी ने सिर्फ 25 गेंदों का सामना किया और 40 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 5 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 160 की रही। पिछले मैच में इस खिलाड़ी को नंबर-3 पर भेजा गया था, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए थे।

तेज गेंदबाज

अर्शदीप सिंह ने हासिल की ये उपलब्धि 

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने तीसरे टी-20 में बड़ी उपलब्धि हासिल की, वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं।

उन्होंने बहरीन के तेज गेंदबाज रिजवान बट्ट को पीछे छोड़ दिया। अब अर्शदीप के 149 विकेट हो गए हैं।

सूची में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी (164) पहले, बांग्लादेश क्रिकेट टीम के मुस्तफिजुर रहमान (163) दूसरे और रिजवान (148) चौथे पायदान पर हैं।

ADVERTISEMENT