Page Loader
IPL 2023 में 111 बाउंड्री जड़ चुके हैं शुभमन गिल, जानिए अन्य खिलाड़ियों के आंकड़े 
शुभमन गिल ने आज 10 छक्के लगाए (तस्वीर: ट्विटर/@gujarat_titans)

IPL 2023 में 111 बाउंड्री जड़ चुके हैं शुभमन गिल, जानिए अन्य खिलाड़ियों के आंकड़े 

May 26, 2023
10:51 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस (GT) के शुभमन गिल ने 60 गेंदों पर 129 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के लगाए। वह IPL 2023 में अब तक 111 बाउंड्री (चौके और छक्के) लगा चुके हैं। IPL के इतिहास में गिल एक सीजन सर्वाधिक बाउंड्री लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में शीर्ष पर विराट कोहली (122), तीसरे पर यशस्वी जायसवाल (108) और चौथे पर ऋषभ पंत (105) हैं।

आंकड़े

जोस बटलर ने लगाई हैं 128 बाउंड्री

गिल IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में टॉप जोस बटलर हैं। उन्होंने पिछले सीजन 128 बाउंड्री (83 चौके, 45 छक्के) लगाई थीं। 15वें सीजन में उन्होंने 17 पारियों में 863 रन बनाए थे। IPL 2016 में रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर (RCB) के विराट कोहली ने 121 बाउंड्री (83 चौके, 38 छक्के) और उसी सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के डेविड वॉर्नर ने 199 बाउंड्री (88 चौके, 31 छक्के) लगाई थीं।

जानकारी

प्लेऑफ की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के 

गिल IPL प्लेऑफ की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने आज 10 छक्के लगाए। उनके अलावा रिद्धिमान साहा (2014 फाइनल), क्रिस गेल (2016 फाइनल), वीरेंद्र सहवाग (2014, क्वालिफायर) और शेन वॉटसन (2018 फाइनल) ने प्लेऑफ में 8-8 छक्के लगाए थे।