Page Loader
स्वतंत्रता दिवस 2024: नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से की मुलाकात
नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों से की मुलाकात(तस्वीर: एक्स/@narendramodi)

स्वतंत्रता दिवस 2024: नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से की मुलाकात

Aug 15, 2024
04:18 pm

क्या है खबर?

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर पेरिस ओलंपिक 2024 में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों को सम्मानित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्यों, निशानेबाज मनु भाकर, सरबजोत सिंह और पहलवान अमन सेहरावत सहित अन्य खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनकी उपलब्धियों के लिए प्रशंसा भी की। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

जर्सी

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने प्रधानमंत्री मोदी को जर्सी और हॉकी भेंट की

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात के दौरान उपहार के रूप में जर्सी और हॉकी भेंट की। इस अवसर पर भारतीय पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश भी नजर आए। बता दें कि उन्होंने पेरिस खेलों के बाद हॉकी से संन्यास ले लिया है और वह जूनियर स्तर पर टीम के कोच नियुक्त किए गए हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री भारतीय खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए भी नजर आए।

ट्विटर पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी अपने आवास पर भारतीय खिलाड़ियों से मिले

प्रदर्शन

पदक तालिका में 71वें स्थान पर रहा भारत 

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने कुल 6 पदक जीते। भारत ने हॉकी, एथलेटिक्स, कुश्ती और निशानेबाजी के खेल में यह पदक जीते, जिसमें एक रजत और 5 कांस्य शामिल हैं। इस संस्करण में भारत को कोई स्वर्ण पदक नहीं मिल सका और यही कारण रहा कि पदक तालिका में भारत 71वें स्थान पर रहा। इस बीच पदक तालिका में शीर्ष-5 स्थान हासिल करने वाले देशों में क्रमशः अमेरिका, चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस रहे।