Loading...
दूसरे टेस्ट से पहले आकाश चोपड़ा की सलाह, बोले- सिराज और जडेजा को दो मौका
मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा पहले टेस्ट में नहीं खेले थे (फाइल तस्वीर)

दूसरे टेस्ट से पहले आकाश चोपड़ा की सलाह, बोले- सिराज और जडेजा को दो मौका

Nov 26, 2026
05:24 pm

क्या है खबर?

टेस्ट क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज रहे आकाश चोपड़ा ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए भारतीय टीम में 2 बदलाव करने की सलाह दी है। उनका मानना है कि भारतीय टीम को दूसरे टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को मौका देना चाहिए। इन दोनों खिलाड़ियों को अंशुल कंबोज और वाशिंगटन सुंदर की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना चाहिए।

बदलाव

आकाश ने क्या कहा? 

आकाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "टीम में सिर्फ 2 बदलाव की गुंजाइश है। पिछले मैच से हमने सीखा है कि 20 विकेट लेने के लिए मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल करना होगा। कप्तान ने भले ही उनकी फॉर्म का जिक्र किया हो, लेकिन बाहर बैठकर उनकी फॉर्म में सुधार नहीं होगा। इसलिए उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका देना चाहिए।"

सीरीज का पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।

खिलाड़ी

हमने इस दशक में सिराज के बिना SENA देशों में मैच नहीं जीता- आकाश 

उन्होंने आगे कहा, "मुझे याद नहीं कि इस दशक में हमने सिराज के बिना SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में कोई टेस्ट मैच जीता हो। हमने जसप्रीत बुमराह के बिना मैच जीते हैं, लेकिन क्या सिराज के बिना भी ऐसा किया है? एक तेज गेंदबाज को बाहर बैठाना है तो वह अंशुल कंबोज ही हो सकते हैं। उन्हें बाहर बैठाइए। 8वें नंबर पर बल्लेबाजी का विकल्प नहीं मिलता है तो भी कोई बात नहीं।"

ADVERTISEMENT

बयान

जडेजा को लेकर ये बोले आकाश 

आकाश ने ऑलराउंडर जडेजा के लिए अपने बयान में कहा, "दूसरी बात इस मुकाबले में जडेजा को मौका देना चाहिए और सुंदर को बाहर बैठाना चाहिए। जडेजा को पिछले मैच में भी खेलना चाहिए था। टेस्ट या प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अगर आपको विकेट लेने वाला गेंदबाज चुनना है तो उसका औसत कम से कम हर मैच में 4 विकेट लेने का होना चाहिए।"

जडेजा बल्लेबाजी से भी टेस्ट क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन करते आए हैं।

ADVERTISEMENT