NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / तीसरा टेस्ट: भारत ने दिया इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य, यशस्वी ने जड़ा दोहरा शतक
    अगली खबर
    तीसरा टेस्ट: भारत ने दिया इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य, यशस्वी ने जड़ा दोहरा शतक
    यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान ने मैच में शानदार पारी खेली (तस्वीर: एक्स/ @BCCI)

    तीसरा टेस्ट: भारत ने दिया इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य, यशस्वी ने जड़ा दोहरा शतक

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 18, 2024
    01:27 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की टीम ने अपनी स्थिति मजबूत बना ली है।

    भारतीय टीम ने इंग्लैंड को जीत के लिए 557 रन का लक्ष्य दिया है।

    यशस्वी जायसवाल का धमाकेदार फॉर्म तीसरे मुकाबले में भी जारी रही और उन्होंने शानदार दोहरा शतक (214) जड़ दिया। शुभमन गिल ने भी मैच में 91 रन की पारी खेली।

    आइए भारतीय पारी पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    ऐसी रही भारतीय पारी 

    भारतीय टीम ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड 319 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने अपनी दूसरी पारी में जोरदार बल्लेबाजी जारी रखी।

    रोहित (19) और रजत पाटीदार (0) को छोड़कर सभी बल्लेबाजों ने अपना योगदान दिया।

    कुलदीप यादव ने भी 91 गेंद में 27 रन बनाए। सरफराज अहमद ने (68) रन की पारी खेली।

    इंग्लैंड का कोई भी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर अपना दबाव नहीं बना पाया। हर गेंदबाज ने निराश किया।

    दोहरा शतक

    यशस्वी ने लगातार दूसरे मैच में जड़ा दोहरा शतक 

    विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 209 रन की पारी खेलने वाले यशस्वी ने तीसरे टेस्ट में भी दोहरा शतक जड़ा।

    उन्होंने 231 गेंद का सामना करते हुए अपना दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 12 छक्के लगाए।

    उनकी स्ट्राइक रेट 90.67 की रही। उन्होंने जेम्स एंडरसन के लगातार 3 गेंद पर 3 छक्के लागए। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एंडरसन के खिलाफ पहली बार किसी बल्लेबाज ने ऐसा किया है।

    शतक

    गिल नहीं जड़ पाए शतक 

    शुभमन ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 91 रन बनाए। वह अपने टेस्ट करियर के चौथे और मौजूदा सीरीज में दूसरे शतक से चूक गए।

    शुभमन दुर्भाग्यपूर्ण रूप से शतक के करीब आकर रन आउट हुए। उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए।

    यशस्वी के साथ मिलकर उन्होंने 159 रन की साझेदारी की थी। शुभमन ने दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए थे।

    फॉर्म

    सरफराज ने दोनों पारियों में जड़ा अर्धशतक 

    सरफराज ने डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 65 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के निकले।

    पहली पारी में भी सरफराज ने शानदार पारी खेली थी। उन्होंने एक मंझे हुए बल्लेबाज की तरह दोनों पारियों को आगे बढ़ाया और कमजोर गेंदों को सीमा रेखा के पार भेजा।

    पहली पारी में वह 66 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

    रिकॉर्ड

    यशस्वी ने ये बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम 

    यशस्वी ने अपनी पारी में 12 छक्के लगाए। वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की एक पारी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    उन्होंने वसीम अकरम के रिकॉर्ड की बराबरी की है, जिन्होंने साल 1996 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ 12 छक्के लगाए थे।

    यशस्वी टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने एक टेस्ट सीरीज में 20 से ज्यादा छक्के (22*) लगाए हैं। पिछला रिकॉर्ड रोहित (19) के नाम था।

    आंकड़े

    भारतीय टीम ने हासिल की ये उपलब्धि 

    भारतीय टीम ने दोनों पारियों को मिलाकर सिर्फ तीसरी बार 400 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।

    इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट से पहले भारत ने साल 2005 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 407 और 407/9 का स्कोर बनाया था।

    श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2009 में टीम ने 426 और 412 के स्कोर बनाए थे।

    भारतीय टीम किसी भी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के (48*) लगाने वाली टीम भी बन गई है।

    रन

    भारत के नाम आए कुछ अन्य रिकॉर्ड 

    यशस्वी भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन (545*) बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज बन गए हैं।

    भारत ने इस टेस्ट में 28 छक्के लगाए हैं। यह किसी भी टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले साल 2019 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 27 छक्के लगाए थे।

    एक पारी में भी भारत ने सबसे ज्यादा (18) छक्के इसी मुकाबले में ही लगाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025

    भारतीय क्रिकेट टीम

    अंडर-19 विश्व कप 2024: फाइनल में भारत से भिड़ेगा ऑस्ट्रेलिया, जानिए जरूरी बातें अंडर-19 विश्व कप
    भारत बनाम इंग्लैंड: जैक लीच बची हुई टेस्ट सीरीज से बाहर, ECB ने दी जानकारी इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    अंडर-19 विश्व कप 2024: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर चौथी बार जीता खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स  अंडर-19 विश्व कप
    अंडर-19 विश्व कप 2024 के प्रमुख आंकड़ों और रिकॉर्ड्स पर एक नजर अंडर-19 विश्व कप

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    जसप्रीत बुमराह ने दूसरे टेस्ट में लिए कुल 9 विकेट, भारत में किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जसप्रीत बुमराह
    टेस्ट क्रिकेट: केएस भरत केवल 20 की औसत से कर रहे बल्लेबाजी, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा टेस्ट: राजकोट में कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: भारत में नहीं चल रहा बेन डकेट का बल्ला, न्यूनतम औसत से बनाए रन भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    दूसरा टेस्ट: न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की स्थिति मजबूत, ऐसा रहा दूसरे दिन का खेल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: डेन पेड्‌ट ने टेस्ट क्रिकेट में दूसरी बार झटके 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: तीसरे टेस्ट मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए घोषित की अपनी प्लेइंग इलेवन इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    ICC रैंकिंग: 39 साल के मोहम्मद नबी वनडे क्रिकेट में बने नंबर-1 ऑलराउंडर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    WPL 2024: बेथ मूनी को फिर मिली गुजरात जॉयंट्स की कप्तानी, स्नेह राणा होंगी उपकप्तान WPL 2024
    भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा टेस्ट: राजकोट क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2024: मुंबई इंडियंस के स्पिन आक्रमण और उसके आंकड़ों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025