Loading...
न्यूजीलैंड के खिलाफ इन वनडे मैचों में भारतीय पारी 100 से कम पर सिमट गई
चौथे वनडे में भारत को मिली करारी हार (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

न्यूजीलैंड के खिलाफ इन वनडे मैचों में भारतीय पारी 100 से कम पर सिमट गई

Nov 13, 2026
03:52 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ चौथे वनडे मैच में 244 रन से करारी हार मिली। बे ओवल के मैदान पर मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विल यंग के शतक (125) की मदद से 333 रन का स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 89 रन पर ही सिमट गई। इस बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ उन वनडे पारियों के बारे में जानते हैं, जिनमें भारतीय टीम 100 से कम रन ही बना सकी है।

 #1 

88 रन बनाम भारत, दांबुला, 2010 

भारत को 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के मुकाबले में 200 रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

दांबुला में खेले गए मैच में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 288 रन बनाए थे।

जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 88 रन पर ढेर हुई थी। भारतीय पारी में रविंद्र जडेजा ने सर्वाधिक 20 रन बनाए थे।

रोहित शर्मा, युवराज सिंह और सुरेश रैना दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे।

#2 

89 रन, बे ओवल, 2026 

बे ओवल के मैच में न्यूजीलैंड ने यंग (125) और टिम साइफर्ट (58) की बदौलत 333 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत से रोहित, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले ही आउट हुए। इन तीनों को मैट हेनरी ने पहले ही ओवर में आउट किया।

इसके बाद रुतुराज गायकवाड़ (5) भी जल्दी आउट हुए।

मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी (6/27) के चलते भारतीय पारी सिर्फ 89 रन पर सिमट गई।

ADVERTISEMENT

जानकारी

भारत को वनडे में मिली अपनी दूसरी सबसे बड़ी हार

वनडे क्रिकेट में रनों के लिहाज से यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है। क्रिकइंफो के मुताबिक, भारत की सबसे बड़ी हार श्रीलंका के खिलाफ 245 रन (2000 में शारजाह में) की है।

ADVERTISEMENT

#3 

92 रन, हैमिल्टन, 2019

न्यूजीलैंड ने 2019 में सीरीज के चौथे वनडे मैच में भारत को 8 विकेट से हराया था।

हैमिल्टन में खेले गए मैच में भारत ने पहले खेलते हुए सभी विकेट खोकर 92 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड से ट्रेंट बोल्ट ने 5 विकेट लिए थे।

भारत से रोहित शर्मा (7), शुभमन गिल (9), अंबाती रायुडू (0), दिनेश कार्तिक (0) और केदार जाधव (1) दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे।

कीवी टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल किया था।

ADVERTISEMENT