LOADING...
IPL 2026 में इन गेंदबाजों ने 8 से कम की इकॉनमी रेट से की गेंदबाजी
नरेन ने की किफायती गेंदबाजी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026 में इन गेंदबाजों ने 8 से कम की इकॉनमी रेट से की गेंदबाजी

Jun 02, 2026
12:41 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में कई मैचों में टीमों ने 200 रन से अधिक के स्कोर बनाए। इस सीजन में 3 बल्लेबाजों ने 700 से अधिक रन का आंकड़ा पार किया। 2026 में बल्लेबाजों ने खूब रन बटोरे तो दूसरी तरफ गेंदबाज बेहद महंगे साबित हुए। रनों के अंबार के बीच कुछ चुनिंदा गेंदबाजों ने इस सीजन में 8 से कम की इकॉनमी रेट (कम से कम 10 मैच) से गेंदबाजी की। आइए उनके बारे में जानते हैं।

#1 

सुनील नरेन (6.65)

इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सुनील नरेन सबसे किफायती गेंदबाज रहे। उन्होंने 13 मुकाबलों में 22.60 की औसत से 15 विकेट झटके। इस बीच उनकी इकॉनमी रेट 6.65 की रही। नरेन ने MI के खिलाफ मैच में कसी हुई गेंदबाजी की थी। उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में 13 रन देते हुए एक विकेट लिया। इस बीच उन्होंने 16 डॉट गेंदें डालीं। उस मैच में उनकी इकॉनमी रेट 3.20 की रही थी।

#2 

जेसन होल्डर (7.57)

GT के ऑलराउंडर जेसन होल्डर के लिए गेंदबाजी में यह सीजन शानदार रहा। इस बार उन्हें 11 मैचों में खेलने का मौका मिला, जिसमें 17.05 की औसत और 7.56 की इकॉनमी रेट के साथ 17 विकेट लिए। पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच के दौरान उन्होंने 24 रन देते हुए 4 विकेट लिए। यह उनका IPL में शानदार प्रदर्शन साबित हुआ। उनकी टीम GT इस सीजन में उपविजेता रही।

Advertisement

#3 

भुवनेश्वर कुमार (7.95)

RCB के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 2026 में अपने 16 मैचों के बाद 17.89 की औसत और 7.95 की इकॉनमी के साथ 28 विकेट लिए। यह कुल दूसरा ऐसा सीजन है, जिसमें उन्होंने 25 या उससे अधिक विकेट लिए हैं। इससे पहले 2017 में इस तेज गेंदबाज ने 14 मैचों में 14.19 की बेहतरीन औसत और 7.05 की उम्दा इकॉनमी रेट से 26 विकेट लिए थे। 2017 में भुवनेश्वर को 'पर्पल कैप' मिली थी।

Advertisement