Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम इंग्लैंड: मोटेरा स्टेडियम से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़ों पर एक नजर
  • खेलकूद

    भारत बनाम इंग्लैंड: मोटेरा स्टेडियम से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़ों पर एक नजर

    नीरज पाण्डेय
    लेखन
    नीरज पाण्डेय
    Twitter
    अंतिम अपडेट Feb 22, 2021, 08:36 am
    भारत बनाम इंग्लैंड: मोटेरा स्टेडियम से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़ों पर एक नजर
  • अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 24 फरवरी (बुधवार) से भारत और इंग्लैंड के बीच डे-नाइट टेस्ट की शुरुआत होनी है।

    2014 के बाद यह इस स्टेडियम में खेला जाने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा।

    2015 में स्टेडियम का नए सिरे से निर्माण शुरु कराया गया था जो पिछले साल संपूर्ण हुआ था और यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बना था।

    ऐसे में एक नजर डालते हैं पुराने मोटेरा स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट से जुड़े अहम आंकड़ों पर।

  • इस खबर में
    मोटेरा में ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन मोटेरा में दोनों टीमों का सर्वोच्च स्कोर दोनों टीमों का न्यूनतम स्कोर द्रविड़ ने बनाए हैं सबसे अधिक रन कुंबले ने लिए हैं सबसे अधिक विकेट
  • जानकारी

    मोटेरा में ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन

  • भारत ने मोटेरा में 12 टेस्ट खेले हैं और दो में उन्हें हार मिली है। भारत ने यहां चार टेस्ट जीते हैं और छह ड्रॉ खेले हैं। इंग्लैंड ने दो टेस्ट खेले हैं जिसमें से एक उन्होंने गंवाया है और एक ड्रॉ रहा है।

  • सर्वोच्च स्कोर

    मोटेरा में दोनों टीमों का सर्वोच्च स्कोर

  • मोटेरा में भारत का सर्वोच्च स्कोर 583/7 के स्कोर पर पारी घोषित करने का है जो उन्होंने अक्टूबर 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। इंग्लैंड ने 2001 में भारत के खिलाफ इस मैदान पर अपना सर्वोच्च 407 का स्कोर बनाया था।

    इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है। 2009 में उन्होंने भारत के खिलाफ अपनी पारी 760/7 के स्कोर पर घोषित की थी।

  • न्यूनतम स्कोर

    दोनों टीमों का न्यूनतम स्कोर

  • मोटेरा में सबसे न्यूनतम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भारत के ही नाम है। अप्रैल 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत पहली पारी में केवल 76 के स्कोर पर ढेर हो गया था। सभी 10 विकेट दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों ने लिए थे।

    नवंबर 2012 में इंग्लैंड 191 के स्कोर पर सिमटी थी जो इस मैदान पर उनका सबसे कम स्कोर है। भारत के लिए प्रज्ञान ओझा ने सबसे अधिक पांच विकेट हासिल किए थे।

  • सबसे अधिक रन

    द्रविड़ ने बनाए हैं सबसे अधिक रन

    द्रविड़ ने बनाए हैं सबसे अधिक रन
  • वर्तमान खिलाड़ियों में भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा ने मोटेरा में सबसे अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने एक मैच में 247 रन बनाए हैं। वह मैच इंग्लैंड के खिलाफ ही थी जिसमें पुजारा ने 206* रनों की पारी खेली थी।

    पूर्व भारतीय बल्लेबाज राहुल द्विड़ ने इस मैदान पर सबसे अधिक 771 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के लिए सर एलिस्टर कुक ने इस मैदान पर सबसे अधिक 217 रन बनाए हैं।

  • सबसे अधिक विकेट

    कुंबले ने लिए हैं सबसे अधिक विकेट

  • वर्तमान भारतीय खिलाड़ियों में उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने मोटेरा में सबसे अधिक चार-चार विकेट लिए हैं। उमेश और अश्विन ने यहां केवल एक ही टेस्ट खेला है।

    पूर्व भारतीय दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने मोटेरा में सबसे अधिक 36 विकेट लिए हैं। कुबले ने इस मैदान पर सात टेस्ट खेले हैं। इंग्लैंड के लिए पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने सबसे अधिक छह विकेट लिए हैं।

  • इंग्लैंड क्रिकेट टीम
  • क्रिकेट समाचार
  • भारतीय क्रिकेट टीम
  •  
ताज़ा खबरें
  • दिल्ली में सामने आए कोरोना के 24,000 नए मामले, बेड्स और ऑक्सीजन की आई कमी- केजरीवाल
    दिल्ली में सामने आए कोरोना के 24,000 नए मामले, बेड्स और ऑक्सीजन की आई कमी- केजरीवाल
    देश
  • एंड्रॉयड 12 में रीस्टोर कर पाएंगे डिलीटेड फाइल्स, मिल सकता है ट्रैश बिन
    एंड्रॉयड 12 में रीस्टोर कर पाएंगे डिलीटेड फाइल्स, मिल सकता है ट्रैश बिन
    टेक्नोलॉजी
  • IPL: कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन?
    IPL: कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन?
    खेलकूद
  • 'द कपिल शर्मा' शो की कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने की संकेत भोसले से सगाई
    'द कपिल शर्मा' शो की कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने की संकेत भोसले से सगाई
    मनोरंजन
  • MI बनाम SRH: टॉस जीतकर मुंबई ने किया बल्लेबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन
    MI बनाम SRH: टॉस जीतकर मुंबई ने किया बल्लेबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन
    खेलकूद
चर्चित विषय
क्रिकेट समाचार फुटबॉल समाचार भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट आईपीएल समाचार विल पुकोव्स्की भारत बनाम इंग्लैंड 2021 IPL 2021 IPL नीलामी 2021
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021