NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / मोर्कल ने की धोनी की तारीफ, कहा- वह कप्तान हैं तो टीम का सफल होना निश्चित
    खेलकूद

    मोर्कल ने की धोनी की तारीफ, कहा- वह कप्तान हैं तो टीम का सफल होना निश्चित

    मोर्कल ने की धोनी की तारीफ, कहा- वह कप्तान हैं तो टीम का सफल होना निश्चित
    लेखन Neeraj Pandey
    Mar 24, 2020, 07:10 pm 1 मिनट में पढ़ें
    मोर्कल ने की धोनी की तारीफ, कहा- वह कप्तान हैं तो टीम का सफल होना निश्चित

    दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर अल्बी मोर्कल ने अपने करियर में कई बार जरूरत पड़ने पर मैचों का अंत किया है। इसी प्रकार उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी लगातार काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में पांच बार IPL का फाइनल खेल चुके मोर्कल ने धोनी की खूब तारीफ की है और चेन्नई की सफलता का राज भी बताया है। आइए जानते हैं मोर्कल ने क्या-क्या कहा है।

    धोनी कप्तान हैं तो फिर टीम की सफलता निश्चित- मोर्कल

    मोर्कल ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ खेलने के दौरान Sportstar के साथ बातचीत में धोनी की खूब तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, "धोनी का रोल काफी अहम होता है। हम सभी जानते हैं कि धोनी का कद भारत में कितना बड़ा है और वह किस तरह की क्रिकेट खेलते हैं। वह इस खेल को खेलने वाले सबसे बड़े लिमिटेड ओवर्स के खिलाड़ियों में से एक हैं और यदि वह आपके कप्तान हैं तो फिर टीम की सफलता निश्चित है।"

    मर्केल ने बताया चेन्नई की सफलता का राज

    धोनी के किसी टीम की सफलता में योगदान को समझाते हुए मोर्कल ने चेन्नई की IPL में सफलता का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, "यह सब अपने सभी प्रमुख खिलाड़ियों को साथ रखने और धोनी को लंबे समय तक कप्तान बनाए रखने का नतीजा है। धोनी केवल उन दो सीजन में टीम के कप्तान नहीं थे जब टीम IPL का हिस्सा नहीं थी। निरंतरता उनकी सफलता का राज है। वे 10 में से आठ सीजन में फाइनल तक पहुंचे हैं।"

    टी-20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे मोर्कल

    यदि कोरोना वायरस का प्रकोप थम गया और दुनिया इससे सही समय पर उबर गई तो मोर्कल इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप का हिस्सा होंगे। दरअसल मोर्कल को नामीबिया ने अपना सलाहकार कोच नियुक्त किया है और उन्होंने टी-20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है। मोर्कल ने कहा कि 20 लाख की आबादी वाला यह देश नियमों का पालन बखूबी करता है।

    लंबे समय से मैदान से दूर हैं धोनी

    धोनी ने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला पिछले साल जुलाई में विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल के रूप में खेला था। धोनी चेन्नई के साथ IPL की तैयारी कर रहे थे, लेकिन कोरोना वायरस के चलते ट्रेनिंग भी रद्द हो गई है।

    मोर्केल की बात की गवाही देते हैं ये आंकड़े

    धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी-20 विश्व कप, 2011 विश्व कप और 2013 चैंपियन्स ट्रॉफी जीती है। उनकी कप्तानी में भारत ने 60 में से 27 टेस्ट जीते हैं। वनडे में भारत ने 200 में से 110 जीते हैं और 74 में उन्हें हार मिली है। 72 टी-20 में 42 में भारत को जीत मिली है और 28 हारे हैं। वहीं IPL में चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में 165 में से 100 मैच जीते हैं।

    ऐसा रहा है मोर्कल का करियर

    मोर्कल ने 58 वनडे में 782 रन बनाने के साथ 50 विकेट लिए हैं। उन्होंने 50 टी-20 में 572 रन बनाए हैं और 26 विकेट चटकाए हैं। 91 IPL मैचों में उन्होंने 974 रन बनाने के साथ 85 विकेट लिए हैं। मोर्कल ने चेन्नई के लिए 78 मैचों में 827 रन बनाने के साथ 76 विकेट हासिल किए हैं। वह दो बार IPL खिताब जीत चुके हैं। उन्होंने पिछले साल जनवरी में क्रिकेट को अलविदा कहा था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    महेंद्र सिंह धोनी
    टी-20 क्रिकेट

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2020: कोरोना के प्रकोप के बीच रद्द होने की कगार पर है टूर्नामेंट आईपीएल समाचार
    मई के पहले हफ्ते में भी शुरु हुआ तो संभव है IPL का आयोजन- BCCI ऑफिशियल आईपीएल समाचार
    IPL में रोहित शर्मा द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर रोहित शर्मा
    दूसरी बार पिता बने सुरेश रैना, पत्नी प्रियंका ने दिया लड़के को जन्म क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    2011 में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी छोड़ने पर बोले पोंटिंग, कही ये बात ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    #BirthdaySpecial: 33वां जन्मदिन मना रहे शाकिब अल हसन के नाम हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हुए डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    पंत से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है, उन्हें बेहतर होने के लिए सलाह देता हूं- रिद्धिमान साहा रिद्धिमान साहा

    महेंद्र सिंह धोनी

    वसीम जाफर ने बताया पंत, राहुल और धोनी को एक साथ टीम में खिलाने का तरीका क्रिकेट समाचार
    भारतीय टीम में धोनी की वापसी पर बोले सहवाग, कही ये बड़ी बात इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: स्कोर का पीछा करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स की चार यादगार जीत इंडियन प्रीमियर लीग
    नई चयन समिति का धोनी के भविष्य पर बयान, IPL में अच्छा खेले तो होगा विचार इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    तय शेड्यूल पर टी-20 विश्व कप के आयोजन का लक्ष्य लेकर चल रही है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया BCCI
    कोरोना वायरस: स्थगित हुआ पाकिस्तान सुपर लीग, आज खेले जाने थे सेमीफाइनल मुकाबले पाकिस्तान सुपर लीग
    ब्रैड हॉग के मुताबिक यह बल्लेबाज लगा सकता है टी-20 क्रिकेट में दोहरा शतक इंडियन प्रीमियर लीग
    "महिलाओं के IPL" में चार टीमें लेंगी हिस्सा, जानिए कब होगा शुरू खेलकूद

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023