LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026 नहीं खेलने पर बांग्लादेश को नहीं मिलेगी सजा, ICC ने की पुष्टि
टी-20 विश्व कप नहीं खेलने पर बांग्लादेश पर कोई जुर्माना नहीं

टी-20 विश्व कप 2026 नहीं खेलने पर बांग्लादेश को नहीं मिलेगी सजा, ICC ने की पुष्टि

लेखन Manoj Panchal
Feb 10, 2026
09:58 am

क्या है खबर?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पुष्टि की है कि टी-20 विश्व कप 2026 से बाहर रहने के कारण बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) पर कोई भी दंड नहीं लगाएगी। यह फैसला BCB और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) दोनों के साथ चर्चा के बाद लिया गया। ICC ने यह भी घोषणा की है कि वह 2031 पुरुष वनडे विश्व कप से पहले बांग्लादेश में एक बड़ा ICC टूर्नामेंट आयोजित करने की योजना बना रही है।

दंड

BCB पर कोई दंड नहीं

ICC ने कहा, "यह तय किया गया है कि मौजूदा मामले को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर कोई भी वित्तीय, खेल संबंधी या प्रशासनिक दंड नहीं लगाया जाएगा।" बोर्ड ने कहा कि BCB को मौजूदा ICC नियमों के तहत विवाद समाधान समिति (DRC) से संपर्क करने का पूरा अधिकार है। यह फैसला ICC की निष्पक्षता और तटस्थता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है और यह भी बताता है कि ICC सजा देने के बजाय सहयोग पर जोर देती है।

मेजबानी 

बांग्लादेश को मिलेगी ICC टूर्नामेंट की मेजबानी

ICC ने यह भी पुष्टि की है कि 2031 पुरुष क्रिकेट विश्व कप से पहले बांग्लादेश को एक ICC टूर्नामेंट की मेजबानी दी जाएगी। यह मेजबानी सामान्य प्रक्रियाओं, समय-सीमा और संचालन आवश्यकताओं के अधीन होगी। यह फैसला बांग्लादेश की तरफ से रखी गई मांग के बाद लिया गया है, जिसमें उन्होंने एक ICC टूर्नामेंट के आयोजन समेत कई अन्य मांगे ICC के समक्ष रखी थी।

Advertisement

विश्व कप 

टी-20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की जगह खेल रही है स्कॉटलैंड

बता दें, टी-20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है। बांग्लादेश सरकार द्वारा भारत में यात्रा और भागीदारी की अनुमति न दिए जाने के बाद बांग्लादेश टीम ने भारत में खेलने से मना कर दिया था। BCB ने अपने मैच श्रीलंका में कराने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन ICC बोर्ड ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया और बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को विश्व कप में शामिल कर लिया।

Advertisement