LOADING...
महिला टी-20 विश्व कप 2026, फाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
अपना दबदबा बरकरार रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया (तस्वीर: एक्स/@ICC)

महिला टी-20 विश्व कप 2026, फाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

Jul 05, 2026
07:39 pm

क्या है खबर?

महिलाओं के टी-20 विश्व कप के फाइनल के लिए इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम आमने-सामने हैं। लॉर्ड्स के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इतिहास की बात करें तो अब तक ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड की टीमें कुल 3 फाइनल में आपस में भिड़ी हैं और तीनों में कंगारू टीम ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में इंग्लिश टीम इतिहास बदलना चाहेगी।

हेड-टू-हेड 

दोनों टीमों के बीच टक्कर का रहा है मुकाबला

दोनों टीमों के बीच अब तक 44 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 23 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है और इंग्लैंड 21 मुकाबले (सुपर ओवर सहित) जीतने में सफल रही है। इंग्लैंड ने घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले 17 मैचों में से 11 में जीत हासिल की है और केवल 6 में हार का सामना किया है। लॉर्ड्स में दोनों टीमों के बीच एकमात्र मुकाबला जुलाई 2023 में हुआ था, जिसमें इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी।

प्लेइंग इलेवन 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी वायट-हॉज, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), ऐलिस कैपसी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, शार्लेट डीन, लिंसी स्मिथ, सोफी एक्लेस्टोन, और लॉरेन बेल। ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), किम गार्थ, और लुसी हैमिल्टन।

Advertisement

रिकॉर्ड 

महिला टी-20 विश्व कप के 7 फाइनल खेल चुकी है ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 9 महिला टी-20 विश्व कप में से 7 में फाइनल में जगह बनाई है। इनमें 2010, 2012, 2014, 2016, 2018, 2020 और 2023 के टूर्नामेंट शामिल हैं। 2016 को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया ने 6 खिताब जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया के अलावा, इंग्लैंड (5) एकमात्र ऐसी टीम है जिसने 3 से अधिक बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। 2009 और 2024 ही ऐसे संस्करण हैं जिनमें ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचे बिना टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

Advertisement

पिच रिपोर्ट 

कैसा रहता है लॉर्ड्स की पिच का मिजाज?

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच हमेशा ही संतुलित मानी जाती है। यहां तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों के लिए बराबर अवसर होते हैं। इसी तरह क्रीज पर टिकने के बाद बल्लेबाजी करना भी आसान हो जाता है। छोटी बाउंड्री होने के कारण मुकाबले में चौके-छक्कों की भरमार दिख सकती है। मैच में ओस का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। ऐसे में रोचक मैच की उम्मीद की जा सकती है।

Advertisement