NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / अंडर-19 विश्व कप: इतिहास और बड़े रिकार्ड्स समेत टूर्नामेंट के बारे में यहां जानें सबकुछ
    अगली खबर
    अंडर-19 विश्व कप: इतिहास और बड़े रिकार्ड्स समेत टूर्नामेंट के बारे में यहां जानें सबकुछ

    अंडर-19 विश्व कप: इतिहास और बड़े रिकार्ड्स समेत टूर्नामेंट के बारे में यहां जानें सबकुछ

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Jan 10, 2020
    06:56 pm

    क्या है खबर?

    2020 अंडर-19 विश्व कप शुरु होने में अब कुछ दिनों का ही वक्त रह गया है। इस बार यह टूर्नामेंट 17 जनवरी से 09 फरवरी के बीच दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा।

    अंडर-19 विश्व कप का यह 13वां संस्करण है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका पहली बार अंडर-19 विश्व कप की मेज़बानी करने के लिए तैयार है।

    1988 से शुरु हुए इस टूर्नामेंट से कई खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल स्तर पर एक खास मुकाम हासिल किया है।

    अंडर-19 विश्व कप की पूरी जानकारी।

    भारतीय टीम

    डिफेंडिंग चैंपियन की भूमिका में उतरेगी भारतीय टीम

    2018 में न्यूजीलैंड में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में पांचवी बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीतना चाहेगी।

    भारतीय टीम ने पिछले अंडर-19 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया था।

    2018 अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम ने अपने सभी मैच जीते थे। इस बार भी यह टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

    भारत इससे पहले 2000, 2008 और 2012 में विश्व विजेता बना था।

    फॉर्मेट

    2020 अंडर-19 विश्व कप का फॉर्मेट

    2020 अंडर-19 विश्व कप पिछले टूर्नामेंट की तरह राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस बार यह टूर्नामेंट 16 टीमों के बीच कुल 48 मैच खेले जाएंगे।

    जानें टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 16 टीमों को किस प्रकार ग्रुप में रखा गया है।

    ग्रुप A: भारत, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और जापान।

    ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और नाइजीरिया।

    ग्रुप C: पाकिस्तान, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड।

    ग्रुप D: अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) और कनाडा।

    जानकारी

    पहली बार हिस्सा ले रहे हैं जापान और नाइजीरिया

    2020 अंडर-19 विश्व कप में जापान और नाइजीरिया की क्रिकेट टीमें भी हिस्सा लेंगी। यह दोनों टीमें पहली बार ICC टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रही हैं। क्रिकेट को और बढ़ावा देने के लिए इन देशों को इस इवेंट में एंट्री दी गई है।

    रिकॉर्ड

    अंडर-19 विश्व कप के कुछ बड़े रिकॉर्ड

    सर्वोच्च टीम टोटल- 480/6 ऑस्ट्रेलिया

    लगातार सबसे ज्यादा जीत- ऑस्ट्रेलिया (09)

    सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड- कनिष्क चौगाई (20)

    सबसे ज्यादा रन- इयोन मोर्गेन (606)

    एक पारी में सबसे ज्यादा रन- हसिता बोयागोड़ा (191)

    सबसे बड़ी साझेदारी- डैनियल लॉरेंस और जैक बर्नहैम (303)

    सबसे ज्यादा विकेट- मोइज़ेज़ हेनरिक्स (27)

    बेस्ट बॉलिंग फीगर- ल्योड पोप (8/35)

    इतिहास

    अंडर-19 विश्व कप का इतिहास

    अंडर-19 विश्व कप पहली बार 1988 में खेला गया था। उस वक्त यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। हालांकि, इसके बाद अगले दस साल तक इस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हुआ था।

    दूसरा अंडर-19 विश्व कप 1998 में खेला गया था, जिसे इंग्लैंड ने जीता था। भारत ने अपना पहला अंडर-19 विश्व कप 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में जीता था।

    भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार और पाकिस्तान ने दो बार विश्व कप अपने नाम किया है।

    जानकारी

    अंडर-19 विश्व कप से ही निकले हैं ये स्टार खिलाड़ी

    अंडर-19 विश्व कप ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कई बड़े खिलाड़ी दिए हैं। माइकल क्लार्क, ल्यूक राइट, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, मोहम्मद कैफ, विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, रविंद्र जडेजा, केन विलियमसन, जुनैद खान और मोहम्मद आमिर जैसे खिलाड़ी अंडर-19 विश्व कप की ही देन हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    अंडर-19 विश्व कप

    ताज़ा खबरें

    एलन मस्क के पिता और बहन अयोध्या के राम मंदिर पहुंचे, रामलला के करेंगे दर्शन  एलन मस्क
    मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में घोटाला, आधार कार्ड के जरिए कैसे किया फर्जीवाड़ा? मध्य प्रदेश
    बेंगलुरु में RCB की 'ओपन बस परेड' हुई रद्द, चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा खिलाड़ियों का सम्मान  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    जापान के वैज्ञानिकों ने बनाई समुद्री पानी में घुलने वाली खास प्लास्टिक  जापान

    क्रिकेट समाचार

    पाकिस्तान ने की बांग्लादेश से फरियाद, कहा- दो नहीं तो एक ही टेस्ट मैच खेल लो बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    इरफान पठान ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सात साल से नहीं हुई थी टीम में वापसी इरफान पठान
    भारत बनाम श्रीलंका, पहला टी-20: जानिए क्या होगी दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग व ड्रीम इलेवन भारतीय क्रिकेट टीम
    दौरे पर खिलाड़ियों के साथ पत्नी रहेगी या नहीं, अब इसका फैसला नहीं करेंगे कप्तान कोहली विराट कोहली

    अंडर-19 विश्व कप

    #NewsBytesExclusive: सचिन और कोहली को आदर्श मानने वाले उन्मुक्त चंद से खास बातचीत क्रिकेट समाचार
    ICC ने जारी किया अंडर-19 विश्व कप का कार्यक्रम, जानें महत्वपूर्ण बातें क्रिकेट समाचार
    प्रियम गर्ग करेंगे अंडर-19 विश्व कप में भारत की कप्तानी, जानिए कौन हैं यह खिलाड़ी क्रिकेट समाचार
    अंडर-19 विश्व कप में नहीं खेलेंगे नसीम शाह, PCB ने वापस लिया उनका नाम पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025