Loading...
ICC टेस्ट रैंकिंग: देवदत्त पडिक्कल ने लगाई 5 पायदान की छलांग, शुभमन गिल को हुआ नुकसान
पडिक्कल को हुआ फायदा (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

ICC टेस्ट रैंकिंग: देवदत्त पडिक्कल ने लगाई 5 पायदान की छलांग, शुभमन गिल को हुआ नुकसान

Sep 02, 2026
02:59 pm

क्या है खबर?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने खिलाड़ियों की रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के देवदत्त पडिक्कल को फायदा हुआ है। उन्होंने श्रीलंका दौरे पर कमाल किया था। दूसरी तरफ भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टेस्ट रैंकिंग में नुकसान हुआ है। बता दें कि बुमराह फिटनेस कारणों से श्रीलंका दौरे पर नहीं खेले थे। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

देवदत्त पडिक्कल

देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका में लगाए थे 2 टेस्ट शतक 

भारत ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में 1-0 से हराया था।

उस सीरीज में पडिक्कल ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 3 पारियों में 109.33 की औसत के साथ 328 रन बनाए थे।

उन्होंने दोनों टेस्ट मैचों में शतक लगाए थे।

अब उन्होंने 5 पायदान की छलांग लगाते हुए 54वां स्थान हासिल किया है।

उनके अब 538 रेटिंग अंक हो गए हैं। यह उनकी सबसे बेहतर करियर रैंकिंग हैं।

नुकसान 

गिल और बुमराह को हुआ नुकसान 

गिल बल्लेबाजों में 2 स्थान नीचे खिसक गए हैं। वह 709 रेटिंग अंको के साथ 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने श्रीलंका में 3 पारियों में 24.66 की औसत के साथ 74 रन बनाए थे।

उनके अलावा शीर्ष-10 रैंकिंग वाले भारतीय बल्लेबाज सिर्फ ऋषभ पंत हैं। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज 713 रेटिंग अंको के साथ 7वें स्थान पर हैं।

भारतीय गेंदबाज बुमराह एक पायदान के नुकसान के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

ADVERTISEMENT

टेस्ट रैंकिंग 

इन खिलाड़ियों को हुआ फायदा 

ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 840 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक 856 अंको के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं।

कोलंबो में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में चार विकेट लेने के बाद श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो 4 पायदान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर पहुँच गए हैं।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन 6 पायदान ऊपर चढ़कर कुल 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ADVERTISEMENT

टी-20 रैंकिंग 

डेवाल्ड ब्रेविस ने टी-20 रैंकिंग में लगाई छलांग 

टी-20 रैंकिंग में भी बदलाव हुए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के युवा खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस ने बड़ी छलांग लगाई है और वह बल्लेबाजों की सूची में 6 पायदान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

नामीबिया में चल रही त्रिकोणीय सीरीज में ब्रेविस ने 3 मैचों में 75, 75* और 41 रन बनाए थे।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में उनसे आगे सिर्फ भारत के ईशान किशन (पहले) और अभिषेक शर्मा (तीसरे) और पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान (दूसरे) ही हैं।

ADVERTISEMENT