Page Loader
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम ने जमाया 9वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
एडेन मार्करम ने अपने 38 गेंदों में अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 9वां अर्धशतक जमाया।(तस्वीर: ट्विटर/@ProteasMenCSA)

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम ने जमाया 9वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Oct 30, 2022
07:44 pm

क्या है खबर?

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने भारत के खिलाफ टी-20 विश्व कप 2022 के 30वें मुकाबले में रविवार को शानदार अर्धशतक जमा दिया। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 9वां अर्धशतक रहा। टॉप आर्डर के जल्दी आउट होने के बाद उन्होंने मोर्चा संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। आइये जानते हैं मार्करम की पारी और टी-20 अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों के बारे में।

पारी

ऐसी रही मार्करम की पारी

इस पारी में मार्करम ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए रन गति को आगे बढ़ाया। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने छह चौके और एक छक्का जमाया। उन्होंने चौथे विकेट के लिए डेविड मिलर के साथ मिलकर 60 गेंदों में 76 रनों की महत्वपूर्ण अर्धशतकीय साझेदारी निभाकर टीम को संकट से बाहर निकाला। ICC टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 5वें नंबर के बल्लेबाज मार्करम ने काफी देर तक टीम को मैच में बनाए रखा।

आंकड़े

ऐसा रहा है मार्करम का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर

28 साल के मार्करम ने अब तक अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 29 मैच खेले हैं। 25 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 40.09 की औसत के साथ 842 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका उच्चतम स्कोर 70 रनों का है। दक्षिण अफ्रीका के लिए इस फॉर्मेट में 148.23 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करने वाले मार्करम ने अब तक 67 चौके और 39 छक्के भी जमाए हैं।

बनाम भारत

भारत के खिलाफ कैसा है मार्करम का प्रदर्शन?

मार्करम का टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ तीन पारियों में 110 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 36.66 का रहा और स्ट्राइक रेट भी 130 से अधिक का रहा है। मार्करम साल 2022 में सात पारियों में 42.33 की औसत से अब तक 254 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक भी जमाए हैं।