Loading...
ICC रैंकिंग: शुभमन गिल वनडे में बने नंबर-1 बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी को टी-20 में हुआ फायदा
शुभमन गिल बने नंबर-1 बल्लेबाज (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

ICC रैंकिंग: शुभमन गिल वनडे में बने नंबर-1 बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी को टी-20 में हुआ फायदा

Jul 29, 2026
02:05 pm

क्या है खबर?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें शुभमन गिल वनडे प्रारूप में शीर्ष स्थान वाले बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को पीछे छोड़ा है। गिल ने इंग्लैंड दौरे पर हुई वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीं, भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। 15 वर्षीय इस युवा बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे दौरे पर खूब रन बनाए थे।

गिल 

शीर्ष पर पहुंचे गिल 

गिल ने इंग्लैंड के विरुद्ध सीरीज में अपनी 3 पारियों में 188 रन बनाए थे।

उन्होंने सीरीज के पहले और तीसरे वनडे मैचों में अर्धशतक लगाए थे।

उनके अब 801 रेटिंग अंक हो गए हैं।

मिचेल अब एक पायदान के नुकसान के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अब 794 रेटिंग अंक हैं।

इन दोनों की स्थितियों के अलावा शीर्ष-10 बल्लेबाजों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

सूर्यवंशी 

सूर्यवंशी ने 230 पायदान की लगाई छलांग

हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने टी-20 सीरीज को 3-0 से जीता था।

उस सीरीज में सूर्यवंशी ने 50.33 की औसत से 151 रन बनाए और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज़' का अपना पहला अवॉर्ड जीता।

15 साल के इस खिलाड़ी ने कुल 230 पायदान की छलांग लगाई और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बल्लेबाजों की रैंकिंग में 48वां स्थान हासिल किया। ​​

इस रैंकिंग में उनके साथी खिलाड़ी ईशान किशन शीर्ष पर बने हुए हैं।

ADVERTISEMENT

टी-20 रैंकिंग

इन भारतीय खिलाड़ियों को भी हुआ फायदा 

बल्लेबाजों की रैंकिंग में तिलक वर्मा 2 पायदान ऊपर चढ़कर छठे और श्रेयस अय्यर 7 पायदान ऊपर चढ़कर 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

अय्यर ने 3 पारियों में 40.00 की औसत से 80 रन और तिलक ने 179.07 की स्ट्राइक रेट से 77 रन बनाए थे।

जिम्बाब्वे सीरीज में 3 विकेट लेने के बाद रवि बिश्नोई टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में 31 पायदान की लंबी छलांग लगाकर 41वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ADVERTISEMENT

टेस्ट 

टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को हुआ फायदा 

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले जस्टिन ग्रीव्स ने गेंदबाजों रैंकिंग में 21 स्थान की छलांग लगाकर 48वां स्थान हासिल किया।

वह ऑलराउंडरों की रैंकिंग में 8 पायदान ऊपर चढ़कर नौवें स्थान पर पहुंच गए।

उनके साथी खिलाड़ी जेडन सील्स (5 पायदान ऊपर चढ़कर 24वें स्थान पर) और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास (9 पायदान ऊपर चढ़कर 17वें स्थान पर) ने भी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में सुधार किया।

ADVERTISEMENT