ICC टी-20 रैंकिंग: ईशान किशन शीर्ष-10 में पहुंचे, अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर बरकरार
क्या है खबर?
टी-20 विश्व कप 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ईशान किशन को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) रैंकिंग में 17 स्थान का फायदा हुआ है। वह अब बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-8 पर पहुच गए हैं। वहीं, अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर बरकरार हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले पथुम निसांका 3 स्थानों की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। तिलक वर्मा को भी 1 स्थान का फायदा हुआ है।
बल्लेबाज
इन बल्लेबाजों को भी हुआ फायदा
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेल्टन को 22 स्थान का फायदा हुआ है और वह अब बल्लेबाजों की रैंकिंग में 11वें स्थान पर आ गए हैं।
वहीं, एडेन मार्करम 6 स्थान की छलांग लगाकर 15वें स्थान पर पहुंचे हैं।
खराब फॉर्म में चल रहे जोस बटलर को 3 पायदान का घाटा हुआ है और वह 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
साहिबजादा फरहान 2 स्थान नीचे गए हैं और वह अब 5वें स्थान पर हैं।
ऑलराउंडर
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर बने सैम अयूब
ऑलराउंडर खिलाड़ियों के रैंकिंग में पाकिस्तान के सैम अयूब पहले स्थान पर पहुंच गए है।
उन्होंने जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के कप्तान सिकंदर रजा की जगह ली है। सिकंदर शीर्ष ऑलराउंडर खिलाड़ियों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
दीपेंद्र सिंह ऐरी को 2 स्थान का फायदा हुआ है और वह चौथे स्थान पर हैं।
अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई 4 स्थान की छलांग लगाकर 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
शिवम दुबे इस सूची में 9वें स्थान पर हैं।
गेंदबाज
इन गेंदबाजों को हुआ फायदा
गेंदबाजों की रैंकिंग में जिम्बाब्वे के ब्रैड इवांस को 10 पायदान का फायदा हुआ है। वह 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
राशिद खान को भी एक पायदान का फायदा हुआ है और वह दूसरे स्थान पर हैं।
शानदार फॉर्म में चल रहे वरुण चक्रवर्ती पहले स्थान पर बरकरार हैं।
अक्षर पटेल को 4 पायदान का फायदा हुआ है और वह 14वें स्थान पर हैं। जसप्रीत बुमराह ने 6 स्थान की छलांग लगाई है और वह 15वें स्थान पर हैं।