NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ICC रैंकिंग: यशस्वी जायसवाल टेस्ट में 12वें स्थान पर पहुंचे, ध्रुव जुरेल को भी हुआ फायदा
    अगली खबर
    ICC रैंकिंग: यशस्वी जायसवाल टेस्ट में 12वें स्थान पर पहुंचे, ध्रुव जुरेल को भी हुआ फायदा
    शानदार फॉर्म में चल रहे हैं यशस्वी जायसवाल (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    ICC रैंकिंग: यशस्वी जायसवाल टेस्ट में 12वें स्थान पर पहुंचे, ध्रुव जुरेल को भी हुआ फायदा

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 28, 2024
    01:49 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में फायदा पहुंचा है। वह अब 727 रेटिंग अंक के साथ टेस्ट रैंकिंग में 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

    जायसवाल का इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में जोरदार प्रदर्शन रहा है, जिसका फायदा उन्हें रैंकिंग में देखने को मिला है।

    भारतीय बल्लेबाजों में उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली हैं।

    आइए इस खबर पर नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन

    ऐसा रहा है जायसवाल का प्रदर्शन

    बाएं हाथ के बल्लेबाज जायसवाल ने रांची में खेले गए सीरीज के चौथे टेस्ट की पहली पारी में 73 रन और दूसरी पारी में 37 रन बनाए थे।

    वह इस सीरीज में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने 4 टेस्ट की 8 पारियों में 93.57 की बेहतरीन औसत के साथ 655 रन अपने नाम किए हैं। इस बीच उन्होंने 2 दोहरे शतक लगाने का कारनामा भी कर दिखाया है।

    भारत

    ध्रुव जुरेल को भी पहुंचा फायदा 

    रांची टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच बने ध्रुव जुरेल ने 90 और 39 के स्कोर किए थे। वह अब 31 पायदान की बड़ी छलांग के साथ 69वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

    कोहली शीर्ष-10 में शामिल इकलौते भारतीय हैं। वह 744 रेटिंग अंको के साथ 9वें स्थान पर बरकरार हैं।

    रोहित शर्मा 13वें स्थान पर हैं, जिनके 720 रेटिंग अंक हैं। शुभमन गिल 31वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

    रूट

    जो रूट तीसरे स्थान पर पहुंचे 

    इंग्लैंड के जो रूट को 2 पायदान का फायदा हुआ है और वह तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

    पूर्व इंग्लिश कप्तान ने रांची टेस्ट की पहली पारी में शतक (122*) लगाया था। यह उनका भारत के खिलाफ टेस्ट में 10वां शतक था।

    न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (893) शीर्ष पर बरकरार हैं। उनके ठीक बाद ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (818) हैं।

    इसके बाद बाबर आजम 5वें और उस्मान ख्वाजा छठे स्थान पर मौजूद हैं।

    गेंदबाजी 

    गेंदबाजों में इन्हें हुआ फायदा 

    रांची टेस्ट में इंग्लैंड की दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने 5 विकेट चटकाए थे। वह अब शीर्ष रैंकिंग वाले गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के करीब आ गए हैं।

    बुमराह के 867 रेटिंग अंक हैं, जबकि अश्विन के 846 रेटिंग अंक हो गए हैं।

    कुलदीप यादव 10 पायदान की छलांग के साथ 32वें स्थान पर और इंग्लैंड के शोएब बशीर 38 पायदान के फायदे के साथ 80वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

    रविंद्र जडेजा छठे स्थान पर बरकरार हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यशस्वी जायसवाल
    ICC रैंकिंग
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    यशस्वी जायसवाल

    यशस्वी जायसवाल को नीली जर्सी में देखना चाहते थे पिता, जानिए टेस्ट डेब्यू पर क्या कहा भारतीय क्रिकेट टीम
    यशस्वी जायसवाल डेब्यू टेस्ट में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले 5वें सबसे युवा बल्लेबाज बने  भारतीय क्रिकेट टीम
    यशस्वी जायसवाल भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने  भारतीय क्रिकेट टीम
    एशियन गेम्स 2023 में इन क्रिकेट खिलाड़ियों पर होगा जीत का दारोमदार  एशियाई खेल

    ICC रैंकिंग

    ICC टी-20 रैंकिंग: बल्लेबाजों में टॉप-10 में पहुंचे विराट कोहली, हार्दिक पांड्या को भी हुआ फायदा विराट कोहली
    ICC रैंकिंग: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में नंबर एक गेंदबाज बने हसरंगा, सूर्यकुमार शीर्ष बल्लेबाज बरकरार वनिंदु हसरंगा
    ICC वनडे रैंकिंग: ऑस्ट्रेलिया से सीरीज हारने के बाद इंग्लैंड ने रैंकिंग में शीर्ष स्थान गंवाया क्रिकेट समाचार
    ICC टेस्ट रैंकिंग: मार्नस लाबुशेन टेस्ट में बने नंबर एक बल्लेबाज, रूट चौथे स्थान पर खिसके क्रिकेट समाचार

    भारतीय क्रिकेट टीम

    तीसरा टेस्ट: रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी बार चटकाए 5 विकेट, ये बनाए रिकॉर्ड्स रविंद्र जडेजा
    WTC 2023-25: भारत की इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड जीत के बाद अंक तालिका पर एक नजर  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: जसप्रीत बुमराह को चौथे टेस्ट से मिलेगा आराम- रिपोर्ट जसप्रीत बुमराह
    भारत बनाम इंग्लैंड: रांची टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की जगह किसे मिलेगा मौका? जसप्रीत बुमराह

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को घर के बाहर खेलने होंगे शुरुआती 2 मैच, जानिए कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड ने शोएब बशीर को क्यों दी प्लेइंग इलेवन में जगह? बेन स्टोक्स ने किया खुलासा इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2024: 22 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट, जानिए पहले चरण का पूरा कार्यक्रम  इंडियन प्रीमियर लीग
    चौथा टेस्ट: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, आकाश दीप का डेब्यू भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025