LOADING...
ICC रैंकिंग: ईशान किशन बने नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज, ट्रेविस हेड टेस्ट में शीर्ष पर पहुंचे
ईशान किशन बने नंबर-1 बल्लेबाज (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

ICC रैंकिंग: ईशान किशन बने नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज, ट्रेविस हेड टेस्ट में शीर्ष पर पहुंचे

Jul 01, 2026
01:57 pm

क्या है खबर?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के ईशान किशन टी-20 में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने ही साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। टी-20 रैंकिंग में शीर्ष-10 बल्लेबाजों में भारत के कुल 4 खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ट्रेविस हेड शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

भारतीय 

शीर्ष-10 में 4 भारतीय बल्लेबाज शामिल 

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज किशन के अब 876 रेटिंग अंक हो गए हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर मौजूद अभिषेक के 869 रेटिंग अंक हैं। भारतीय बल्लेबाजों में तिलक वर्मा छठे (747) और सूर्यकुमार यादव (708) आठवें स्थान पर हैं। भारतीय टीम से बाहर चल रहे सूर्यकुमार यादव को एक पायदान का नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। उनके फिलहाल 848 रेटिंग अंक हैं।

हेड

ट्रेविस हेड टेस्ट में बने नंबर-1 

इंग्लैंड के जो रूट को टेस्ट रैंकिंग में नुकसान हुआ है और हेड शीर्ष रैंक बल्लेबाज बने हैं। हेड के अब 853 रेटिंग अंक हो गए हैं, जबकि हैरी ब्रूक 852 रेटिंग अंको के साथ दूसरे स्थान पर हैं। रूट तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। उनके 840 रेटिंग अंक हैं। न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र 2 पायदान के फायदे के साथ 7वें स्थान पर पहुंचे हैं। वहीं, मिचेल 5 पायदान की छलांग से 11वें स्थान पर हैं।

Advertisement

जानकारी

इस सूची में शुमार हुए किशन 

किशन टी-20 में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शुमार हुए हैं। उनसे पहले गौतम गंभीर, विराट कोहली, सूर्यकुमार और अभिषेक ये मुकाम हासिल कर चुके हैं।

Advertisement

बुमराह 

बुमराह शीर्ष पर बरकरार 

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट में नहीं खेल सके थे। वह अब 861 रेटिंग अंक के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। जसप्रीत बुमराह 870 रेटिंग अंको के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं। शीर्ष-10 गेंदबाजों में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं। वेस्टइंडीज के शमर जोसफ 695 रेटिंग अंको के साथ 14वें स्थान पर पहुंचे हैं। उन्होंने 9 पायदान की छलांग लगाई है।

Advertisement