NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: फरवरी के लिए भारत के यशस्वी जायसवाल ने जीता पुरस्कार 
    अगली खबर
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: फरवरी के लिए भारत के यशस्वी जायसवाल ने जीता पुरस्कार 
    यशस्वी जायसवाल ने बड़ा सम्मान हासिल किया है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: फरवरी के लिए भारत के यशस्वी जायसवाल ने जीता पुरस्कार 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 12, 2024
    02:08 pm

    क्या है खबर?

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को फरवरी महीने के लिए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना है।

    उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट टीम के पथुम निसांका और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के केन विलियमसन को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार हासिल किया है।

    बता दें कि यशस्वी ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करके विश्व क्रिकेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

    आंकड़े

    यशस्वी के आंकड़ों पर एक नजर

    यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में एक टेस्ट पारी के दौरान सर्वाधिक छक्के (12) के टेस्ट रिकॉर्ड की बराबरी की।

    22 साल और 49 दिन की उम्र में उन्होंने लगातार 2 दोहरे शतक लगाए। वह डॉन ब्रैडमैन और विनोद कांबली के बाद टेस्ट में 2 दोहरे शतक बनाने वाले दुनिया के तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज बने।

    फरवरी में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 3 टेस्ट मैच खेले और 20 छक्कों सहित 112 की औसत से 560 रन बनाए।

    प्रदर्शन

    फरवरी में ऐसा रहा विलियमसन और निसांका का प्रदर्शन 

    विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़े थे।

    इसके बाद उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच की चौथी पारी में भी 133 रन की कमाल की पारी खेली थी।

    अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में निसांका वनडे क्रिकेट के इतिहास में श्रीलंका के लिए दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।

    निसांका ने इस दौरान सनथ जयसूर्या (189)का 24 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था।

    महिला

    महिला क्रिकेट में इस खिलाड़ी को मिला सम्मान 

    ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी एनाबेल सदरलैंड को फरवरी महीने के लिए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है।

    उन्होंने दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दोहरा शतक जड़ा था। इससे पहले उन्होंने वनडे और टी-20 सीरीज में भी अपने बल्ले से योगदान दिया था।

    सदरलैंड के अलावा UAE की 2 खिलाड़ी ईशा ओजा और कविशा एगोडागे नामित हुईं थी, लेकिन वह यह सम्मान नहीं प्राप्त कर पाईं।

    करियर

    कमाल का रहा है यशस्वी का टेस्ट करियर

    यशस्वी ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2023 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 9 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 16 पारियों में उन्होंने 68.53 की शानदार औसत के साथ 1,028 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 214 रन रहा है।

    प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 24 मैच की 42 पारियों में 75.60 की औसत से 2,873 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यशस्वी जायसवाल
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    'केसरी 2' का ट्रेलर तेलुगू भाषा में हुआ रिलीज, क्या बदल जाएगा बॉक्स ऑफिस का गणित?  अक्षय कुमार
    शिलांग से सिलचर तक हाईवे बनाएगा भारत, बांग्लादेश को कैसे देगा जवाब? बांग्लादेश
    सुनील शेट्टी बेटी अथिया की तारीफ में बोले- उसने मातृत्व ऐसे अपनाया जैसे मछली पानी को सुनील शेट्टी
    निसान भारत समेत कई जगह कारखाने बंद करने पर कर रही विचार, कंपनी ने दिया बयान  निसान

    यशस्वी जायसवाल

    रोहित-यशस्वी का कमाल, विदेश में संयुक्त रूप से सर्वाधिक शतकीय साझेदारी वाली भारतीय सलामी जोड़ी बनी भारतीय क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: यशस्वी जायसवाल ने अपने दूसरे टेस्ट में लगाया अर्धशतक, बनाया खास रिकॉर्ड रोहित शर्मा
    रोहित-यशस्वी की जोड़ी ने बनाया रिकॉर्ड, पोर्ट ऑफ स्पेन में की तीसरी सर्वाधिक ओपनिंग साझेदारी भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट में सबसे ज्यादा रन रेट से ओपनिंग साझेदारी करने वाली दूसरी जोड़ी बनी रोहित-यशस्वी रोहित शर्मा

    भारतीय क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को हराया, WTC की तालिका में शीर्ष पर पहुंचा भारत न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रविचंद्रन अश्विन अपना 100वां टेस्ट खेलने को तैयार, अब तक बनाए ये रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट
    शाहबाज नदीम ने लिया अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास, जानिए उनके आंकड़े शाहबाज नदीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: आखिरी टेस्ट मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    धर्मशाला टेस्ट: रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने लगाए अर्धशतक, भारत के नाम रहा पहला दिन भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: जोश हेजलवुड ने न्यूजीलैंड की पहली पारी में लिए 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े जोश हेजलवुड
    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित शर्मा ने इस सीरीज में लगाया अपना दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  रोहित शर्मा
    भारत बनाम इंग्लैंड: शुभमन गिल ने लगाया अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक, जानिए उनके आंकड़े शुभमन गिल

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित शर्मा ने शतक जड़कर इस मामले में की सचिन तेंदुलकर की बराबरी भारतीय क्रिकेट टीम
    टिम साउथी सभी प्रारूपों में 100 मैच खेलने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे खिलाड़ी बने, जानिए आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    IPL: महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है यह बड़ा रिकॉर्ड, 27 बार कर चुके ऐसा इंडियन प्रीमियर लीग
    धर्मशाला टेस्ट: इंग्लैंड के खिलाफ भारत की बढ़त 250 रन के पार, ऐसा रहा दूसरा दिन भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025