NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जुलाई के लिए इंग्लैंड के क्रिस वोक्स ने जीता पुरस्कार
    अगली खबर
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जुलाई के लिए इंग्लैंड के क्रिस वोक्स ने जीता पुरस्कार
    एशेज 2023 में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुने गए थे वोक्स (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जुलाई के लिए इंग्लैंड के क्रिस वोक्स ने जीता पुरस्कार

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 15, 2023
    02:01 pm

    क्या है खबर?

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को जुलाई महीने के लिए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना है।

    पिछले महीने जोरदार प्रदर्शन करने वाले वोक्स ने अपने साथी खिलाड़ी जैक क्रॉली और नीदरलैंड क्रिकेट टीम के बास डी लीडे को पीछे छोड़ते हुए ये सम्मान हासिल किया है।

    महिला वर्ग में ऑस्ट्रेलिया की एशले गार्डनर ने ये पुरस्कार जीता है।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन 

    एशेज 2023 में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुने गए थे वोक्स 

    वोक्स ने एशेज 2023 के 3 टेस्ट की 6 पारियों में 18.14 की औसत के साथ 19 विकेट चटकाए। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 62 रन देते हुए 5 विकेट लेना रहा।

    उन्हें दमदार प्रदर्शन के लिए इंग्लैंड की ओर से 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया था।

    एशेज 2023 में उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ मिचेल स्टार्क (23) और स्टुअर्ट ब्रॉड (22) ने हासिल किए। बल्लेबाजी में उन्होंने कुल 79 रन बनाए थे।

    पुरुष 

    नामांकित पुरुष खिलाड़ियों का ऐसा रहा था प्रदर्शन 

    एशेज 2023 के दौरान क्रॉली ने जुलाई महीने में 58.85 की औसत की साथ 412 रन बनाए थे।

    मैनचेस्टर टेस्ट की इकलौती पारी में उन्होंने 189 रन बनाए थे। हालांकि, बारिश के कारण वो टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।

    लीडे ने विश्व कप क्वालीफायर्स में कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को विश्व कप का टिकट दिलाया था। उन्होंने जुलाई में स्कॉटलैंड के खिलाफ हुए मैच में 5 विकेट लेने के बाद शतक (123) लगाया था।

    गार्डनर 

    गार्डनर ने लगातार दूसरे महीने जीता ये सम्मान 

    गार्डनर ने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ 4 वनडे खेले थे, जिसमें उन्होंने 40.0 की औसत और 129.03 की स्ट्राइक रेट से 160 रन बनाए थे। गेंदबाजी में उन्होंने 3 विकेट लिए थे।

    उन्होंने अपनी साथी खिलाड़ी एलिसे पेरी और इंग्लैंड की साइवर-ब्रंट को पीछे छोड़ते हुए ये सम्मान हासिल किया है।

    गार्डनर लगातार 2 महीने 'प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी जाने वाली विश्व की पहली खिलाड़ी बनी है।

    बयान 

    अपनी उपलब्धि पर क्या बोली गार्डनर?

    गार्डनर ने अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि पर कहा, "जुलाई के लिए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' का खिताब जीतना और विशेष रूप से लगातार दूसरी बार पुरस्कार हासिल करने वाली पहली खिलाड़ी बनना एक बड़ा सम्मान है।"

    गार्डनर ने आगे कहा, "महिला एशेज और आयरलैंड दौरे के साथ यह वास्तव में व्यस्त समय रहा है और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जो हासिल किया है उससे मैं वास्तव में खुश हूं।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिस वोक्स
    ICC अवार्ड्स
    क्रिकेट समाचार
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    क्रिस वोक्स

    ICC टेस्ट रैंकिंग: शान मसूद टॉप-20 में पहुंचे, वोक्स ने लगाई 18 स्थान की छलांग इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने क्रिस वोक्स की जगह इस खिलाड़ी को किया साइन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: जानिए कौन हैं जेसन रॉय की जगह दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए डेनिएल सैम्स इंडियन प्रीमियर लीग
    ICC वनडे रैंकिंग: करियर के सर्वश्रेष्ठ तीसरे पायदान पर पहुंचे क्रिस वोक्स, बोल्ट शीर्ष पर बरकरार क्रिकेट समाचार

    ICC अवार्ड्स

    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: फरवरी के लिए नामांकित हुए अय्यर, महिलाओं में मिताली-दीप्ति शामिल क्रिकेट समाचार
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ (फरवरी): अय्यर ने जीता अवार्ड, महिलाओं में अमेलिया ने मारी बाजी क्रिकेट समाचार
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: मार्च के लिए बाबर आजम समेत ये खिलाड़ी हुए नामांकित क्रिकेट समाचार
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ (मार्च): बाबर ने जीता अवार्ड, महिलाओं में हेनेस ने मारी बाजी क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    एशिया कप 2023: भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा हासिल कर सकते हैं ये खास उपलब्धियां  रविंद्र जडेजा
    एशिया कप से पहले तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, देखिए वीडियो रोहित शर्मा
    अब क्रिकेट में भी होगा रेड कार्ड का इस्तेमाल, जानिए क्या है नियम  टी-20 क्रिकेट
    अर्शदीप सिंह ने साल 2022 से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लिए हैं सर्वाधिक विकेट, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    एशेज 2023, पांचवा टेस्ट: जो रूट 31वें शतक से चूके, खेली 91 रन की अहम पारी  एशेज सीरीज
    रूट ने की कुक की बराबरी, इंग्लैंड की ओर से टेस्ट में बनाए सर्वाधिक 50+ स्कोर एशेज सीरीज
    एशेज 2023, पांचवां टेस्ट: जॉनी बेयरस्टो ने खेली 78 रन की शानदार पारी, जानिए उनके आंकड़े जॉनी बेयरस्टो
    बेन स्टोक्स एशेज सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बने, केविन पीटरसन को पछाड़ा एशेज सीरीज
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025