Loading...
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: अक्टूबर के लिए दीप्ति शर्मा हुई नामांकित
अक्टूबर में दीप्ति ने किया था उम्दा प्रदर्शन (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: अक्टूबर के लिए दीप्ति शर्मा हुई नामांकित

Nov 05, 2026
04:06 pm

क्या है खबर?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अक्टूबर महीने के लिए भारत की दीप्ति शर्मा को 'प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए नामांकित किया है। उनके अलावा बांग्लादेश की सोभना मोस्तरी और ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड भी नामित हुई हैं। दूसरी तरफ पुरुष वर्ग में दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन, पाकिस्तान के अराफत मिन्हास और वेस्टइंडीज के शाई होप भी इस पुरस्कार की दौड़ में हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

प्रदर्शन 

अक्टूबर में ऐसा रहा दीप्ति का प्रदर्शन 

अक्टूबर में दीप्ति ने वडोदरा में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शतक (106*) लगाया था।

यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक साबित हुआ था। इस मैच में उन्होंने 3 महत्वपूर्ण विकेट भी लिए थे।

भारत ने यह 3 मैचों की सीरीज को क्लीन स्वीप किया था।

इससे पहले जिम्बाब्वे के ही विरुद्ध हुई टी-20 सीरीज में एक पारी में उन्होंने 49 रन बनाए थे।

प्रदर्शन 

ऐसा रहा अन्य महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन 

मोस्तारी ने अक्टूबर में इतिहास रच दिया था। उन्होंने ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में बांग्लादेशी महिला खिलाड़ी द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

उन्होंने महज 134 गेंदों पर शानदार 118 रनों की पारी खेली।

सदरलैंड ने अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था।

सीरीज में उन्होंने 74* और 25* रन की पारियां खेली थी। गेंदबाजी में उन्होंने कुल 6 विकेट लिए थे।

ADVERTISEMENT