Loading...
ICC ने 2032-35 चक्र का कार्यक्रम तैयार किया, 4 सालों में होंगे 6 बड़े टूर्नामेंट
चैंपियंस ट्रॉफी का भी आयोजन किया जाएगा (फाइल तस्वीर)

ICC ने 2032-35 चक्र का कार्यक्रम तैयार किया, 4 सालों में होंगे 6 बड़े टूर्नामेंट

Nov 13, 2026
10:41 am

क्या है खबर?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के सदस्यों की बाली में बैठक के बाद मौजूदा कार्यक्रम चक्र के बाद होने वाले वैश्विक टूर्नामेंटों के कैलेंडर को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। मौजूदा चक्र 2031 में भारत और बांग्लादेश में होने वाले वनडे विश्व कप के साथ समाप्त होगा। क्रिकबज के अनुसार, इसके बाद 2032 से 2035 के बीच 4 सालों में 6 वैश्विक टूर्नामेंट आयोजित करने की योजना तैयार की गई है। इनमें 8 टीमों की चैंपियंस ट्रॉफी भी शामिल होगी।

चक्र

हर साल होगा एक वैश्विक टूर्नामेंट

सूत्रों के मुताबिक, ICC अगले कार्यक्रम चक्र में भी मौजूदा व्यवस्था की तरह हर साल एक वैश्विक टूर्नामेंट आयोजित करने की योजना बना रहा है।

इसकी शुरुआत 2032 में टी-20 विश्व कप से होगी। यह टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा, हालांकि अभी मेजबान देश तय नहीं किया गया है।

वहीं, 2033 में 2 बड़े आयोजन होंगे। जून में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल खेला जाएगा, जबकि अक्टूबर में 8 टीमों की चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित होगी।

टूर्नामेंट

2034 में भी होगा टी-20 विश्व कप

इसके बाद 2034 में एक बार फिर टी-20 विश्व कप का आयोजन होगा। इसके लिए जुलाई का समय निर्धारित किया गया है।

वहीं, 2035 में WTC का फाइनल और वनडे विश्व कप खेला जाएगा।

हालांकि, ICC ने इन दोनों टूर्नामेंटों के आयोजन के लिए कोई निश्चित समय तय नहीं किया है। इसे लेकर अटकलें लगाई जा सकती हैं।

गौरतलब है कि इंग्लैंड को 2027, 2029 और 2031 के WTC फाइनल की मेजबानी सौंपी गई है।

ADVERTISEMENT

टेस्ट

इंग्लैंड पर 2033 के आयोजनों को लेकर ICC ने साधी चुप्पी

ICC ने 2033 में होने वाले WTC फाइनल के लिए जून का महीना निर्धारित किया है, लेकिन मेजबान देश का नाम घोषित नहीं किया है।

जून में इंग्लैंड का घरेलू क्रिकेट सत्र पूरे जोर पर रहता है। ऐसे में इंग्लैंड को फिर संभावित मेजबानी मिल सकती है।

इसी तरह 2034 टी-20 विश्व कप के लिए जुलाई का समय तय होने से भी इंग्लैंड की मेजबानी को लेकर अटकलें हैं। हालांकि, ICC ने इस पर चुप्पी साध रखी है।

ADVERTISEMENT

फेंचाइजी

फ्रेंचाइजी लीग की चुनौतियों पर भी होगी चर्चा

ICC फ्रेंचाइजी लीग समीक्षा समूह की सिफारिशों पर भी विचार करेगा। माना जा रहा है कि वैश्विक संस्था फ्रेंचाइजी लीग को मंजूरी देने की अपनी भूमिका और नियमों की समीक्षा कर सकती है।

इस समूह का उद्देश्य मौजूदा नियमों को और प्रभावी बनाना है, ताकि फ्रेंचाइजी लीग की बढ़ती संख्या से पैदा हो रही नई चुनौतियों से निपटा जा सके।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के तमीम इकबाल इस समूह के प्रमुख हैं, जबकि BCCI सचिव देवजीत सैकिया इसके सदस्य हैं।

जानकारी

5,850 करोड़ रुपये की राशि बांटी जाएगी

मौजूदा कार्यक्रम चक्र के लिए राजस्व के बंटवारे को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। सदस्यों के बीच बांटने के लिए करीब 5,850 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध है। इस रकम का वितरण ICC के मौजूदा राजस्व बंटवारा फॉर्मूले के तहत ही किया जाएगा।

ADVERTISEMENT