Loading...
ICC वनडे रैंकिंग: रोहित शर्मा को हुआ नुकसान, श्रेयस अय्यर शीर्ष-20 बल्लेबाजों से बाहर
रोहित शर्मा को हुआ नुकसान (तस्वीर: एक्स/@ICC)

ICC वनडे रैंकिंग: रोहित शर्मा को हुआ नुकसान, श्रेयस अय्यर शीर्ष-20 बल्लेबाजों से बाहर

Nov 18, 2026
02:20 pm

क्या है खबर?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय बल्लेबाजों को नुकसान हुआ है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा लेने वाले रोहित शर्मा को एक पायदान का नुकसान हुआ है। उनके अलावा श्रेयस अय्यर को 5 पायदान का घाटा हुआ है। वहीं, इंग्लैंड के टॉम बैंटन ने बड़ी छलांग लगाते हुए शीर्ष-20 बल्लेबाजों में अपनी जगह बनाई है। आइए रैंकिंग के बारे में जानते हैं।

रोहित 

रोहित ने किया निराशाजनक प्रदर्शन 

रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 7.50 की औसत से 4 पारियों में कुल 30 रन बनाए।

हाल ही में सम्पन्न हुई सीरीज में उनके स्कोर क्रमशः 0, 23, 0 और 7 रन रहे।

बतौर सलामी बल्लेबाज यह किसी एक सीरीज में उनकी सबसे कम बल्लेबाजी औसत है।

वह अब तक पायदान के नुकसान के साथ 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल शीर्ष पर और विराट कोहली तीसरे स्थान पर बरकरार हैं।

अय्यर 

अय्यर को 5 पायदान का हुआ नुकसान 

अय्यर ICC की रैंकिंग में शीर्ष-20 बल्लेबाजों से बाहर हो गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज में निराश किया।

उन्होंने 4 पारियों में 16.75 की खराब औसत और 77.91 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 67 रन बनाए।

इस बीच सीरीज में उनके स्कोर क्रमशः 15, 30, 0 और 22 रन रहे।

वह अब 595 रेटिंग अंको के साथ 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ADVERTISEMENT

टॉम बैंटन

टॉम बैंटन शीर्ष-10 बल्लेबाजों के करीब पहुंचे 

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम बैंटन ने 34 पायदान की बड़ी छलांग लगाई है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शतक लगाया था, जिसका फायदा उन्हें रैंकिंग में मिला है।

बैंटन अब 628 रेटिंग अंको के साथ 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के दूसरे वनडे में उन्होंने 99 गेंदों में 121 रन बनाए थे, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

वहीं हैरी ब्रूक 4 पायदान के नुकसान के साथ चौथे स्थान पर पहुंचे हैं।

ADVERTISEMENT

गेंदबाजी 

गेंदबाजी में कुलदीप यादव को हुआ नुकसान 

कुलदीप यादव को न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ एक वनडे में मौका मिला था। वह सीरीज के चौथे वनडे में बिना कोई रन दिए 73 रन दिए थे।

वह अब 580 रेटिंग अंको के साथ 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्हें 8 पायदान का नुकसान हुआ है।

अर्शदीप सिंह ने 12 पायदान की बड़ी छलांग लगाई है। वह 567 रेटिंग अंको के सेहत 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ADVERTISEMENT