LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: जिम्बाब्वे के ये खिलाड़ी वेस्टइंडीज के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा
जिम्बाब्वे इस विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन कर रही है (फाइल तस्वीर)

टी-20 विश्व कप 2026: जिम्बाब्वे के ये खिलाड़ी वेस्टइंडीज के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा

Feb 22, 2026
08:22 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के 44वें मुकाबले में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम का सामना वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम से होगा। सुपर-8 चरण का यह अहम मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने एक भी मैच नहीं गंवाया है, जिससे इस भिड़ंत को लेकर रोमांच और बढ़ गया है। ऐसे में आइए जिम्बाब्वे के उन खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जो इस मैच में वेस्टइंडीज के लिए चुनौती बन सकते हैं।

#1

ब्रायन बेनेट 

ब्रायन बेनेट को इस टी-20 विश्व कप में अब तक कोई भी गेंदबाज आउट नहीं कर पाया है। उन्होंने 3 मुकाबलों की 3 पारियों में 125 की स्ट्राइक रेट से 175 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 64* रन रहा है। श्रीलंका के खिलाफ 63*, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 64* और ओमान के खिलाफ 48* रन की पारियां खेल चुके बेनेट वेस्टइंडीज के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं।

#2

ब्लेसिंग मुजारबानी 

तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी का प्रदर्शन टूर्नामेंट में अब तक शानदार रहा है। उन्होंने 3 मुकाबलों की 3 पारियों में 7.88 की बेहतरीन औसत से कुल 9 विकेट झटके हैं, जबकि उनकी इकॉनमी रेट 5.91 की रही है। मुजारबानी ने एक बार 4 विकेट हॉल भी लिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका प्रदर्शन 4/17 का रहा, वहीं श्रीलंका के खिलाफ 2/38 और ओमान के खिलाफ 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जिम्बाब्वे उनसे एक और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

Advertisement

#3

सिकंदर रजा 

कप्तान सिकंदर रजा की अगुआई इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार रही है। उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अहम योगदान दिया है। श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच में 179 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रजा ने 26 गेंदों में 45 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने नाबाद 25 रन बनाए। ओमान के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए रजा ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

Advertisement

हेड-टू-हेड

16 साल बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे 

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दोनों टीमों के बीच 4 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान वेस्टइंडीज को 3 मैचों में जीत मिली है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम केवल एक मैच जीतने में सफल रही है। टी-20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच खेला गया एकमात्र मुकाबला वेस्टइंडीज ने जीता था। जिम्बाब्वे ने कैरेबियन टीम के खिलाफ एकमात्र जीत 2010 में दर्ज की थी। ऐसे में वह इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन कर 16 साल बाद दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी।

Advertisement