LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है (फाइल तस्वीर)

टी-20 विश्व कप 2026: दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

Feb 22, 2026
06:34 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप 2026 में अपने पहले सुपर-8 के मैच में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम से भिड़ने के लिए तैयार है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस विश्व कप में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अपने शुरुआती 4 मैच जीते हैं। ऐसे में वह इस मैच को जीतकर अपना विजयी अभियान जारी रखना चाहेंगे। प्रोटियाज टीम भी भारत को कड़ी टक्कर देना चाहेगी।

प्लेइंग इलेवन

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयना रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी। भारतीय टीम ने उपकप्तान अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया है।

हेड-टू-हेड

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का पलड़ा रहा है भारी 

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2006 में खेला गया था। दोनों टीमों के बीच 35 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 13 मैच में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली है और 21 मैच भारतीय टीम ने जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। विश्व कप में दोनों टीमें कुल 7 मैचों में आपस में भिड़ी हैं, जिसमें 5 में भारतीय टीम जीती है और 2 मुकाबले प्रोटियाज टीम ने अपने नाम किए हैं।

Advertisement

पिच

कैसा रहता है नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का मिजाज? 

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में काली और लाल मिट्टी की अलग-अलग पिचें हैं। लाल मिट्टी की पिचें काली मिट्टी की तुलना में तेज गेंदबाजों को अधिक सहायता प्रदान करती हैं। यहां बल्लेबाजों को आमतौर पर रन बनाना आसान रहता है। हालांकि, शुरुआती कुछ ओवर चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। काली मिट्‌टी की पिच पर उछाल सामान्य होता है, लेकिन स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है। विश्व कप को देखते हुए यहां रनों से भरी हुई पिच पर मैच हो सकता है।

Advertisement

नजर

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर 

सूर्यकुमार ने पिछले 10 मुकाबलों में 58.43 की औसत से 409 रन बनाए हैं। ईशान के बल्ले से 8 मुकाबलों में 48.88 की औसत से 391 रन निकले हैं। डिकॉक ने पिछले 9 मुकाबलों में 417 रन बनाए हैं। कप्तान मार्करम के बल्ले से 10 मैचों में 377 रन निकले हैं। वरुण ने पिछले 8 मैच में 17 विकेट चटकाए हैं। अर्शदीप के नाम 8 मैच में 12 विकेट है। यानसन ने पिछले 7 मैच में 11 विकेट लिए हैं।

Advertisement