Page Loader
वनडे विश्व कप-2023 को भारत से बाहर स्थानांतरित कर सकती है ICC- रिपोर्ट
ICC और BCCI के बीच अब तक कर विवाद नहीं सुलझा है

वनडे विश्व कप-2023 को भारत से बाहर स्थानांतरित कर सकती है ICC- रिपोर्ट

Dec 17, 2022
07:57 pm

क्या है खबर?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) वनडे विश्व कप-2023 को भारत से बाहर स्थानांतरित कर सकती है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और ICC के बीच कर संबंधी अनसुलझे मुद्दों के बीच यह बड़ी खबर आई है। ICC और BCCI के बीच अभी तक विश्व कप को लेकर कर समाधान के मुद्दे पर हल नहीं निकला है। वनडे विश्व कप का आयोजन अगले साल भारत में अक्टूबर-नवंबर में होना प्रस्तावित है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।

बयान

BCCI ने इस मुद्दे पर क्या कहा?

न्यूज18 के अनुसार, BCCI ने ICC को सूचित किया कि इस संबंध में कुछ भी नहीं किया जा सकता है, जिसका अर्थ है कि टूर्नामेंट को कहीं और स्थानांतरित किया जा सकता है। BCCI ने यह भी कहा बताया कि यह उसका का पैसा है। अगर ICC वनडे विश्व कप से पहले इस मुद्दे को सुलझा नहीं पाती है और इसे भारत के राजस्व हिस्से से ICC घटाती है, तो भी यह एक कानूनी लड़ाई में तब्दील हो जाएगा।

विवाद

ICC और BCCI में नहीं दिखाई दे रहा तालमेल

ICC को भारतीय अधिकारियों से अंतरिम कर लाभ प्राप्त होने के बाद ही भारत को टी-20 विश्व कप 2016 के लिए मेजबानी का अधिकार मिला था। ICC ने उस समय भारत पर राजस्व हिस्से का 10.3% अधिभार लगाया था। BCCI अभी भी इसके लिए कानूनी लड़ाई में उलझा हुआ है। ताजा हालात देखते हुए ऐसा लगता नहीं है कि BCCI कर समाधान की पेशकश करेगा, क्योंकि पहले ही ICC द्वारा उनके लाभ से भारी मात्रा में कटौती की गई है।

जानकारी

2016 में भी उठा था मुद्दा

2016 में BCCI ने भारत सरकार से कर में छूट मांगी थी, लेकिन मदद नहीं मिली थी। तब BCCI ने कहा था कि ICC ने केंद्रीय राजस्व पूल से लगभग 23.5 मिलियन काट लिए थे। तब भारत सरकार ने स्टार इंडिया पर ICC आयोजनों के अधिकारों का 10.92% कर लगाया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ICC ने 2023 के आयोजन के लिए प्रसारण राजस्व से 21.84% का कर बिल तय किया है, जो लगभग $116 मिलियन (900 करोड़ रुपये) है।

नुकसान

BCCI को हो सकता है 58-116 मिलियन डॉलर का नुकसान

पहले यह बताया गया था कि भारत में 50 ओवर के आयोजन की मेजबानी के लिए वैश्विक क्रिकेट निकाय पर भारत सरकार द्वारा लगाए गए कर के कारण BCCI को 58-116 मिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान हो सकता है। BCCI को मूल रूप से वनडे विश्व कप 2023 से 18 महीने पहले छूट सुरक्षित करने के लिए कहा गया था। इसके बाद BCCI ने ICC से इस साल अप्रैल में समय सीमा बढ़ाकर 31 मई करने को कहा था।

मजबूरी

ICC की मदद करने के लिए बाध्य है BCCI

साल 2014 में BCCI और ICC के बीच कर छूट को लेकर लिखित समझौता हुआ था। समझौते के बाद BCCI को तीन ICC टूर्नामेंट की मेजबानी सौंपी गई थी। ये तीन टूर्नामेंट टी-20 विश्व कप 2016, चैंपियंस ट्रॉफी 2018 और वनडे विश्व कप 2023 थे। समझौते के अनुसार, ICC को कर माफी सुरक्षित करने में मदद करने के लिए BCCI 'बाध्य' है। दूसरी ओर भारत सरकार ने अभी तक कर छूट को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है।