NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महिला क्रिकेट विश्व कप में टीमों की संख्या बढ़ेगी, ICC ने किया ऐलान
    खेलकूद

    महिला क्रिकेट विश्व कप में टीमों की संख्या बढ़ेगी, ICC ने किया ऐलान

    महिला क्रिकेट विश्व कप में टीमों की संख्या बढ़ेगी, ICC ने किया ऐलान
    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 08, 2021, 05:53 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महिला क्रिकेट विश्व कप में टीमों की संख्या बढ़ेगी, ICC ने किया ऐलान

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन ICC ने महिला क्रिकेट को लेकर बड़ा ऐलान किया है। महिला क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के बीच ICC ने टी-20 और वनडे विश्व कप में टीमों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। अब साल 2026 में होने वाली टी-20 विश्व कप से 10 के बजाय 12 टीमें होंगी। वहीं वनडे विश्व कप का भी विस्तार किया जाएगा और 2029 संस्करण से आठ की बजाय 10 टीमें खेलेंगी।

    साल 2025 से 2031 तक कुल पांच विश्व कप खेले जाएंगे

    2025 से 2031 के बीच 50 ओवर के दो विश्व कप खेले जाएंगे वहीं इस बीच तीन टी-20 विश्व कप भी आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही टी-20 चैंपियंस कप नाम का टूर्नामेंट शुरू किया जाएगा जो इस चरण में दो बार आयोजित हो सकेगा।

    पिछले चार साल में हमने महिला क्रिकेट में काफी निवेश किया है- मनु साहनी

    ICC की चीफ एक्जीक्यूटिव मनु साहनी ने कहा, "हमारा पूरा फोकस योजना पर है जिसकी मदद से हम महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने पर काम करेंगे। पिछले चार साल में हमने महिला क्रिकेट में काफी निवेश किया है ताकी उन्हें आगे बढ़ाया जा सके। इसके परिणाम भी दिखने लग गये हैं और ICC महिला टी-20 विश्व कप 2020 को रिकार्ड 1.1 बिलियन व्यूज' मिले थे।​ यह काफी सफल विश्व कप रहा था।"

    ICC क्वालिफाइंग इवेंट में अब ज्यादा टीमें हिस्सा लेंगी

    ICC क्वालिफाइंग इवेंट में अब पहले से ज्यादा टीमें हिस्सा लेंगी। चीफ एक्जीक्यूटिव ने आगे कहा, "महिला क्रिकेट में यह सबसे अधिक देखी जाने वाली प्रतियोगिता थी। मेलबर्न में खेले गये फाइनल में रिकार्ड 86,174 दर्शक स्टेडियम में पहुंचे थे। इन बदलावों की मदद से हम और टीमों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देना चाहते हैं। आने वाले समय में ICC क्वालिफाइंग इवेंट में और ज्यादा देश हिस्सा लेंगे।"

    टी-20 चैंपियंस कप में छह टीमें लेंगी हिस्सा

    2025 के 50 ओवर के विश्व कप में आठ टीमें हिस्सें लेंगी जिनके बीच 31 मैच खेले जाएंगे। वहीं 2029 के विश्व कप में 10 टीमों के बीच 48 मैच खेले जाएंगे। साल 2025, 2028 और 2030 में होने टी-20 विश्व कप में 12 टीमें हिस्से लेंगी हर विश्व कप में 33 मैच खेले जाएंगे। वहीं टी-20 चैंपियंस कप साल 2027 और 2031 में खेला जाएगा, जिसमें छह टीमें हिस्सा लेंगी और हर सीजन में 16 मुकाबले खेले जाएंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    क्रिकेट समाचार
    महिला क्रिकेट विश्व कप

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: CSK की जीत से रिंकू के 5 छक्कों तक, जानिए सीजन के प्रमुख पल  IPL 2023
    IPL 2023: चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  गुजरात टाइटंस
    IPL 2023: शुभमन गिल बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: इस सीजन गुजरात टाइटंस के लिए क्या अच्छा और बुरा घटित हुआ?  गुजरात टाइटंस

    महिला क्रिकेट विश्व कप

    महिला टी-20 विश्व कप 2024: श्रीलंका और आयरलैंड नहीं कर पाए क्वालीफाई, अब खेलना होगा क्वालीफायर  महिला क्रिकेट
    ICC ने चुनी महिला टी-20 विश्व कप की टीम, भारत से केवल ऋचा घोष को मौका टी-20 क्रिकेट
    बेथ मूनी महिला टी-20 विश्व कप फाइनल में 2 अर्धशतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    महिला टी-20 विश्व कप फाइनल: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023