NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: LSG बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े
    अगली खबर
    IPL 2024: LSG बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े
    लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी LSG और DC के बीच भिड़ंत (तस्वीर: एक्स/@LucknowIPL)

    IPL 2024: LSG बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 12, 2024
    08:30 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 26वें मैच में शुक्रवार (12 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से निर्धारित है।

    यह मैच लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

    यह स्टेडियम LSG का घरेलू मैदान है और इस संस्करण में इसे 7 मैचों की मेजबानी मिली है। यह मैच यहां सीजन का तीसरा मुकाबला होगा।

    आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    कैसा बर्ताव करती है इकाना स्टेडियम की पिच?

    इस स्टेडियम की पिच का निर्माण काली मिट्टी से किया गया है। यह थोड़ी धीमी और स्पिन गेंदबाजों को मदद करने वाली है।

    पिछले सीजन यहां कम स्कोरिंग वाले मैच हुए थे। यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन समय के साथ-साथ स्पिनर्स हावी हो जाते हैं।

    हालांकि, पिच पर थोड़ा समय गुजारने के बाद बल्लेबाजी बड़े शॉट्स खेल सकते हैं। ऐसे में मैदान पर बल्ले और गेंद के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।

    जानकारी

    कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम? 

    एक्यूवेदर के मुताबिक, 12 अप्रैल को लखनऊ में तीखी गर्मी रहने वाली है। दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी। बारिश की संभावना नहीं है।

    आंकड़े

    कैसे हैं इकाना स्टेडियम में IPL मैचों के आंकड़े?

    इस स्टेडियम में अब तक 9 IPL मैच खेले जा चुके हैं।

    यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 6 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 2 मैच जीते हैं। एक मैच में कोई परिणाम नहीं निकला है।

    यहां सबसे बड़ी पारी मार्कस स्टोइनिस (89* बनाम MI, 2023) ने खेली है।

    सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड मार्क वुड (5/14, बनाम DC, 2023) के नाम है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 151 और दूसरी पारी का 126 रन है।

    हेड-टू-हेड

    इकाना स्टेडियम में कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन? 

    DC ने इकाना स्टेडियम में सिर्फ 1 मुकाबला खेला है। इस मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। यहां टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 143 रन रहा है।

    LSG ने इस मैदान पर अब तक 9 मुकाबले खेले हैं। 5 मैच में टीम को जीत और 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

    LSG का इस मैदान पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 199 रन रहा है। उसका सबसे छोटा स्कोर यहां 108 रन का रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    दिल्ली कैपिटल्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO
    1 जून से इन फोन में बंद जाएगा व्हाट्सऐप, जानिए कौन-कौनसे हैं मॉडल  मेटा
    IPL 2025 में खूब चला साई सुदर्शन का बल्ला, आंकड़ों के साथ जानिए उनका प्रदर्शन  साई सुदर्शन

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL: यश ठाकुर की कहानी, पहले बनना चाहते थे विकेटकीपर बल्लेबाज टी-20 क्रिकेट
    SRH बनाम PBKS: नितीश कुमार रेड्डी ने IPL करियर का पहला अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  सनराइजर्स हैदराबाद
    PBKS बनाम SRH: अभिषेक शर्मा SRH के लिए 1,000 रन बनाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने  टी-20 क्रिकेट
    IPL 2024: SRH ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को 2 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2024

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2024: संजू सैमसन का लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम LSG: संजू सैमसन ने खेली नाबाद 82 रन की पारी, बनाए ये रिकॉर्ड्स संजू सैमसन
    संजू सैमसन IPL में दूसरे सर्वाधिक बार पारी में 5+ छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बने इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: केएल राहुल ने RR के खिलाफ जड़ा छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2024: डेविड वार्नर का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में RR और DC का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: RR बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम DC: रियाग पराग ने खेली अपने IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जड़ा तीसरा अर्धशतक इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025