LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026 में कैसा रहा आयरलैंड क्रिकेट टीम का सफर?

टी-20 विश्व कप 2026 में कैसा रहा आयरलैंड क्रिकेट टीम का सफर?

Feb 22, 2026
12:32 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 में आयरलैंड क्रिकेट टीम का सफर समाप्त हो गया है। यह टीम ग्रुप-B में थी। टूर्नामेंट में आयरलैंड टीम ने 4 मुकाबले खेले, जिसमें से उसे सिर्फ 1 मुकाबले में जीत मिली और 2 में हार का सामाना करना पड़ा। एक मुकाबला अनिर्णित रहा। टीम अपने ग्रुप में 3 अंक (+0.150) के साथ चौथे पायदान पर रही। हालांकि, उसे बहुत कुछ नया सीखने को मिला है। आइए विश्व कप में टीम का सफर जानते हैं।

सफर

ऐसा रहा आयरलैंड टीम का सफर

आयरलैंड ने पहला मैच श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला, जहां 164 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसे 20 रन से हार मिली। दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने उसे 67 रन के बड़े अंतर से पराजित किया। इसके बाद ओमान के खिलाफ टीम को 96 रन से बड़ी जीत नसीब हुई थी। टीम का जिम्बाब्वे के साथ अंतिम ग्रुप मैच में बारिश के कारण रद्द हो गया था। ऐसे में उन्हें एक-एक अंक बांटना पड़ा था।

रन

आयरलैंड के इन बल्लेबाजों ने बनाए सर्वाधिक रन

आयरलैंड के लिए इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन कप्तान लोर्कन टकर ने बनाए। उनके बल्ले से 3 मैचों की 3 पारियों में 69.50 की औसत और 144.79 की स्ट्राइक रेट से 139 रन निकले। उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 94* रन रहा। जॉर्ज डॉकरेल ने 3 पारियों में 42.50 की औसत और 188.88 की स्ट्राइक रेट से 85 रन बनाए। उनके बल्ले से कोई अर्धशतक नहीं निकला और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 41 रन का रहा।

Advertisement

विकेट

आयरलैंड के इन गेंदबाजों ने झटके सबसे ज्यादा विकेट

आयरलैंड के लिए डॉकरेल ने इस विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लिए। उन्होंने 3 मैचों की 3 पारियों में 13.50 की औसत के साथ 4 विकेट चटकाए। उनकी इकॉनमी रेट 6.00 की रही। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 17 रन खर्च के 2 विकेट लेने का रहा। इसी तरह बैरी मैकार्थी ने भी 3 मैचों में 27.25 की औसत से 4 विकेट अपने नाम किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 32 रन देकर 2 विकेट लेने का रहा।

Advertisement

रिकॉर्ड

आयरलैंड के नाम आए ये रिकॉर्ड

ओमान के खिलाफ टकर की नाबाद 94 रन की पारी अब टी-20 विश्व कप इतिहास में आयरलैंड के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी है। उन्होंने इस मामले में कर्टिस कैम्फर (72* बनाम स्कॉटलैंड, 2022) को पीछे छोड़ दिया है। इसी तरह वह विश्व कप में बतौर कप्तान दूसरी सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी खेलने वाले खिलाड़ी भी बने। आयरलैंड द्वारा मैच में बनाया 235/5 का स्कोर टी-20 विश्व कप इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया का दूसरा सर्वोच्च स्कोर रहा।

Advertisement