
IPL 2025 में रजत पाटीदार का कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम किया।
इस बार RCB की कमान रजत पाटीदार संभाल रहे थे और उनके नेतृत्व में टीम ने इतिहास रच दिया।
दिलचस्प रूप से इससे पहले RCB की टीम कीविराट कोहली समेत कई दिग्गजों ने कप्तानी की थी, लेकिन वह टीम को खिताब नहीं जिता सके थे।
इस सीजन में टीम को विजेता बनाने वाले कप्तान पाटीदार के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
प्रदर्शन
ऐसा रहा पाटीदार का प्रदर्शन
इस सीजन में पाटीदार ने 15 मैच खेले, जिसकी 14 पारियों में 24.00 की औसत और 143.77 की स्ट्राइक रेट के साथ 312 रन बनाए।
इस बीच उन्होंने 64 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 2 अर्धशतक लगाए।
उन्होंने 25 चौके और 14 छक्के भी लगाए।
वह अपनी टीम से तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
RCB से विराट कोहली (657) और फिल सॉल्ट (403) ने उनसे ज्यादा रन बनाए।
आंकड़े
सबसे तेज 1,000 IPL रन बनाने वाले भारतीयों में शुमार हुए पाटीदार
पाटीदार अब IPL इतिहास में दूसरे सबसे तेज 1,000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए थे।
उन्होंने इस मामले में पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया था।
IPL में सबसे तेज 1,000 रन बनाने का रिकॉर्ड GT के बल्लेबाज साई सुदर्शन के नाम है, जिन्होंने 25 पारियों में यह कारनामा किया था।
इस सूची में पाटीदार (30 पारी) दूसरे, सचिन और रुतुराज गायकवाड़ (31-31 पारी) तीसरे नंबर पर हैं।
करियर
ऐसा है पाटीदार का IPL करियर
पाटीदार ने साल 2021 में MI के खिलाफ ही अपने IPL करियर का आगाज किया था।
वह अब तक 42 मैच की 38 पारियों में 30.86 की औसत और 154.30 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,111 रन बना चुके हैं।
इस दौरान उन्होंने 9 अर्धशतकों के अलावा 1 शतक भी जड़ा है।
उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 112 रन का रहा है। वह इस लीग में 76 चौके के साथ 68 छक्के भी जड़ चुके हैं।
उपलब्धि
पाटीदार ने कप्तानी में हासिल की ये उपलब्धि
पाटीदार ने इस सीजन में सिर्फ 13 मैचों में कप्तानी की। वह चोट के कारण 2 मैचों में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेले।
वह पहली बार कप्तानी कर रहे थे। इसके साथ ही वह सबसे कम मैचों में कप्तानी करते हुए ट्रॉफी जीतने (संयुक्त रूप से) वाले कप्तान बने।
उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा की बराबरी की। बता दें कि रोहित ने 2013 में सिर्फ 13 मैचों में कप्तानी करते ही MI को खिताब जिताया था।