Page Loader
IPL: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कैसा रहा है शिखर धवन का प्रदर्शन?

IPL: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कैसा रहा है शिखर धवन का प्रदर्शन?

लेखन Neeraj Pandey
Apr 29, 2021
12:30 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 25वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगी। इस सीजन DC के लिए शिखर धवन ने शानदार प्रदर्शन किया है और दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। KKR के खिलाफ होने वाले मुकाबले में DC को धवन से एक अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी। आइए जानते हैं अब तक KKR के खिलाफ कैसा रहा है धवन का प्रदर्शन।

आंकड़े

ऐसा रहा है धवन का करियर और KKR के खिलाफ प्रदर्शन

182 मैचों में 34.78 की औसत के साथ 5,462 रन बना चुके धवन लीग में तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक दो शतक और 43 अर्धशतक लगाए हैं। धवन (624) लीग में 600 या उससे अधिक चौके लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। Cricketpedia के मुताबिक DC के खिलाफ अब तक खेले 25 मैचों में 120.7 की स्ट्राइक-रेट के साथ 688 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 16 छक्के और 75 चौके लगाए हैं।

प्रदर्शन

स्पिन और तेज गेंदबाजों के खिलाफ ऐसा रहा है धवन का प्रदर्शन

पारी की शुरुआत करने वाले धवन ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है और अब तक उनके खिलाफ 3,611 रन बना चुके हैं। तेज गेंदबाजों के खिलाफ धवन 84 बार आउट हुए हैं। उन्होंने इस दौरान 59 छक्के और 469 चौके लगाए हैं। स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ धवन ने 1,851 रन बनाए हैं जिसमें 55 छक्के और 155 चौके शामिल रहे हैं। स्पिनर्स ने धवन को 49 बार अपना शिकार बनाया है।

मुख्य गेंदबाज

KKR के मुख्य गेंदबाजों के खिलाफ ऐसा रहा है धवन का प्रदर्शन

KKR के मुख्य तेज गेंदबाज पैट कमिंस की 15 गेंदों में धवन ने 19 रन बनाए हैं और एक बार उनकी शिकार बने हैं। सुनील नरेन ने धवन को खुलकर रन नहीं बनाने दिया है। धवन ने नरेन की 52 गेंदों में 62 रन बनाए हैं। इस दौरान दो बार वह नरेन का शिकार भी बने हैं। धवन ने प्रसिद्ध कृष्णा की 29 गेंदों में 47 रन बनाए हैं और एक बार उनका शिकार बने हैं।

जानकारी

इस सीजन ऐसा रहा है धवन का प्रदर्शन

इस सीजन धवन शानदार फॉर्म में हैं और छह मैचों में 44.16 की औसत से 265 रन बना चुके हैं। वह इस सीजन 92 के सर्वोच्च स्कोर के साथ दो अर्धशतक लगा चुके हैं।