Page Loader
IPL: जसप्रीत बुमराह के खिलाफ कैसा रहा है ऋषभ पंत का प्रदर्शन?

IPL: जसप्रीत बुमराह के खिलाफ कैसा रहा है ऋषभ पंत का प्रदर्शन?

लेखन Neeraj Pandey
Apr 20, 2021
10:48 am

क्या है खबर?

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत ने अब तक इस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन में अच्छा फॉर्म दिखाया है। पहली बार कप्तानी कर रहे पंत की अगुवाई में टीम का खेल भी अच्छा रहा है। आज रात DC का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होने वाला है और इस दौरान पंत का सामना जसप्रीत बुमराह से होगा। आइए जानते हैं अब तक बुमराह के सामने कैसा रहा है पंत का प्रदर्शन।

आमना-सामना

पंत को पांच बार आउट कर चुके हैं बुमराह

बुमराह की 33 गेंदों में पंत केवल 34 रन बना सके हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बुमराह ने उन्हें कितना परेशान किया है। बुमराह ने इस दौरान पंत को पांच बार अपना शिकार बनाया है। IPL में अब तक पंत ने 71 पारियों में 35.41 की औसत के साथ 2,160 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 13 अर्धशतक लगाए हैं। बुमराह 95 मैचों में 112 विकेट ले चुके हैं।

प्रदर्शन

एक-दूसरे की टीमों के खिलाफ ऐसा रहा है दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन

आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर पंत ने अब तक मुंबई के खिलाफ 10 मैचों में 299 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 16 छक्के और 25 चौके लगाए हैं तथा 148.76 की स्ट्राइक-रेट के साथ रन बनाए हैं। बुमराह ने दिल्ली के खिलाफ 15 मैचों में अब तक 18 विकेट लिए हैं। 14 रन देकर चार विकेट लेना उनका दिल्ली के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है।

आंकड़े

पॉवरप्ले और मिडिल ओवर्स में पंत रहे हैं सफल

पंत ने पावरप्ले ओवर्स (1-6) में 43.17 की जबरदस्त औसत से 259 रन बनाए हैं। इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 118.26 का रहा है। वहीं मिडिल ओवर्स (7-15) में उन्होंने 49 की औसत से 1,323 रन अपने नाम किए हैं। यह रन उन्होंने 141.35 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इसके अलावा डेथ ओवर्स (16-20) में पंत ने 23.12 की औसत से 578 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक-रेट 211.72 का रहा है।

जानकारी

डेथ ओवर्स में अधिक शानदार रहा है बुमराह का प्रदर्शन

पावरप्ले में बुमराह अधिक प्रभावी नहीं रहे हैं। इस अवधि में उन्होंने 35.5 की औसत के साथ 20 विकेट लिए हैं। डेथ ओवर्स में बुमराह ने काफी दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 20.44 की औसत के साथ 63 विकेट लिए हैं।