NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: बैंगलोर के खिलाफ कैसा रहा है एमएस धोनी का प्रदर्शन?
    अगली खबर
    IPL: बैंगलोर के खिलाफ कैसा रहा है एमएस धोनी का प्रदर्शन?
    RCB के खिलाफ कैसा रहा है धोनी का प्रदर्शन

    IPL: बैंगलोर के खिलाफ कैसा रहा है एमएस धोनी का प्रदर्शन?

    लेखन Neeraj Pandey
    Sep 24, 2021
    08:00 am

    क्या है खबर?

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी अपनी टीम के पिछले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके थे। CSK का मैच आज रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ होना है।

    प्ले-ऑफ के करीब पहुंच चुकी CSK को अपने कप्तान धोनी से एक अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी।

    आइए जानते हैं अब तक RCB के खिलाफ कैसा रहा है धोनी का प्रदर्शन।

    सबसे अधिक रन

    RCB के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं धोनी

    दक्षिण भारतीय डर्बी में धोनी का बल्ला खूब चला है और वह RCB के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। धोनी ने RCB के खिलाफ 30 मैचों में 41.25 की औसत के साथ 825 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने नाबाद 84 के सर्वोच्च स्कोर के साथ चार अर्धशतक लगाए हैं।

    धोनी ने RCB के खिलाफ 141.50 की स्ट्राइक-रेट के साथ रन बनाए हैं जिसमें 46 छक्के और 49 चौके शामिल रहे हैं।

    मुख्य गेंदबाज

    RCB के मुख्य गेंदबाजों के खिलाफ कैसा रहा है धोनी का प्रदर्शन?

    धोनी RCB के मुख्य स्पिनर युजवेंद्र चहल के खिलाफ अब तक 63 गेंदों में 88 रन बना चुके हैं तो वहीं चहल ने दो बार उनका विकेट हासिल किया है।

    तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की 23 गेंदों में धोनी ने 42 रन बनाए हैं तो वहीं सिराज एक भी बार धोनी का विकेट नहीं ले सके हैं। हर्षल पटेल दो बार धोनी को आउट कर चुके हैं। धोनी ने पटेल के खिलाफ 29 गेंदों में केवल 23 रन बनाए हैं।

    स्पिन और तेज गेंदबाज

    स्पिन और तेज गेंदबाजों के खिलाफ ऐसा रहा है धोनी का प्रदर्शन

    स्पिन गेंदबाजों को अच्छे से इस्तेमाल करने वाले धोनी खुद स्पिनर्स के सामने तेजी से रन नहीं बना पाए हैं। धोनी ने स्पिनर्स ने खिलाफ 112.31 की स्ट्राइक-रेट के साथ 1,477 रन बनाए हैं और 33 बार उनका शिकार बने हैं।

    तेज गेंदबाजों के खिलाफ धोनी ने 152.03 की स्ट्राइक-रेट के साथ 3,170 रन बनाए हैं और 80 बार उनके खिलाफ आउट हुए हैं। तेज गेंदबाजों के खिलाफ धोनी ने 142 छक्के लगाए हैं।

    जानकारी

    बेहद खराब जा रहा है धोनी का यह सीजन

    धोनी के लिए यह सीजन एकदम औसत रहा है और उनके बल्ले से पांच पारियों में केवल 40 रन निकले हैं। इस सीजन उनका स्ट्राइक-रेट महज 114.28 का रहा है। धोनी से अधिक रन ड्वेन ब्रावो ने केवल दो पारियों में बना दिए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महेंद्र सिंह धोनी
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2021

    ताज़ा खबरें

    'तन्वी द ग्रेट' से शुभांगी की पहली झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म  अनुपम खेर
    बलूच आर्मी ने बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस के अपहरण का पूरा वीडियो जारी किया बलूचिस्तान
    कान्स 2025: अभिनेत्री शालिनी पासी ने रेड कार्पेट पर रखा कदम, आपने देखी क्या तस्वीरें?   कान्स फिल्म फेस्टिवल
    पहाड़ों पर ऑटोमेटिक कार को चलाना है खतरनाक, इन तरीकों से आसान होगा सफर  कार

    महेंद्र सिंह धोनी

    IPL: सभी आठ कप्तानों का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: इन पांच फिनिशर बल्लेबाजों पर रहेंगी सबकी निगाहें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: टूर्नामेंट के पहले मैच में बड़े रिकॉर्ड्स बना सकते हैं जडेजा, ब्रावो और धोनी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: सातवें मुकाबले में DC ने CSK को हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2021: निजी कारणों से बचे हुए सीजन से बाहर हुए एडम जैम्पा और केन रिचर्डसन क्रिकेट समाचार
    DC बनाम RCB: ऐसा रहा है दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन क्रिकेट समाचार
    DC बनाम RCB: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम RCB: टॉस जीतकर दिल्ली ने लिया गेंदबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021

    CSK बनाम MI: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें चेन्नई सुपरकिंग्स
    KKR बनाम RCB: ऐसा रहा है दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कोलकाता नाइट राइडर्स
    KKR बनाम RCB: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें कोलकाता नाइट राइडर्स
    CSK बनाम MI: टॉस जीतकर चेन्नई ने लिया बल्लेबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन चेन्नई सुपरकिंग्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025