Page Loader
IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ कैसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन?
जोस बटलर

IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ कैसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन?

लेखन Neeraj Pandey
Apr 26, 2022
11:18 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में राजस्थान रॉयल्स (RR) शानदार लय में चल रही है और सात में से पांच मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। आज रात उनका सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से होगा जिन्होंने आठ में से पांच मैच जीते हैं। RR के जोस बटलर इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और उनके प्रदर्शन पर सबकी निगाहें रहेंगी। आइए जानते हैं RCB के खिलाफ कैसा रहा है बटलर का प्रदर्शन।

प्रदर्शन और करियर

RCB के खिलाफ बटलर का प्रदर्शन और IPL करियर

बटलर ने RCB के खिलाफ 10 मैचों में 37.25 की औसत के साथ 298 रन बनाए हैं। बटलर ने इस टीम के खिलाफ नाबाद 70 के सर्वोच्च स्कोर के साथ दो अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने RCB के खिलाफ अपने रन 149 की स्ट्राइक-रेट के साथ बनाए हैं। अब तक खेले 72 IPL मैचों में बटलर लगभग 40 की औसत के साथ 2,459 रन बना चुके हैं। वह इस लीग में चार शतक और 13 अर्धशतक लगा चुके हैं।

प्रमुख गेंदबाज

RCB के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ बटलर का प्रदर्शन

मोहम्मद सिराज RCB के प्रमुख गेंदबाजों में से एक हैं और उनके खिलाफ बटलर ने 23 गेंदों में 27 रन बनाए हैं। इस दौरान वह एक बार सिराज के खिलाफ आउट भी हो चुके हैं। जोश हेजलवुड के खिलाफ बटलर ने आठ गेंदों में नौ रन बनाए हैं और एक भी बार आउट नहीं हुए हैं। हर्षल पटेल के खिलाफ बटलर नौ गेंदों में छह रन ही बना सके हैं।

बल्लेबाजी

पावरप्ले, मिडिल और डेथ ओवर्स में ऐसा रहा है बटलर का प्रदर्शन

IPL में बटलर ने पावरप्ले में 55.73 की शानदार औसत और लगभग 150 की स्ट्राइक-रेट के साथ रन बनाए हैं। उन्होंने अधिकतर मुकाबले ओपनर के तौर पर ही खेले हैं। मिडिल ओवर्स में भी बटलर ने अच्छा प्रदर्शन किया है और इस दौरान उन्होंने 38.68 की औसत के साथ बनाए हैं। डेथ ओवर्स में उनका औसत 23.63 का रहा है, लेकिन इस दौरान उनकी स्ट्राइक-रेट 190 की हो जाती है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

बटलर इस सीजन में तीन शतकों की मदद से 491 रन बना चुके हैं और सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह इस सीजन अब तक 32 छक्के लगा चुके हैं।