NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन?
    खेलकूद

    IPL में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन?

    IPL में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन?
    लेखन Neeraj Pandey
    Apr 30, 2022, 09:19 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन?
    जोस बटलर

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के ओपनर जोस बटलर ने शानदार प्रदर्शन किया है और इस सीजन सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। आज रात को RR का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होने वाला है। बटलर ने इस सीजन मुंबई के खिलाफ पहले मैच में शतक लगाया था और वह आज भी उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। आइए जानते हैं मुंबई के खिलाफ कैसा रहा है बटलर का प्रदर्शन।

    MI के खिलाफ बटलर का प्रदर्शन और IPL करियर

    बटलर ने MI के खिलाफ आठ मैचों में लगभग 70 की औसत से 419 रन बनाए हैं। बटलर ने इस टीम के खिलाफ एक शतक और तीन अर्धशतक लगाया है जिसमें 100 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। उन्होंने MI के खिलाफ अपने रन 155 की स्ट्राइक-रेट से बनाए हैं। अब तक खेले 73 IPL मैचों में बटलर लगभग 40 की औसत के साथ 2,467 रन बना चुके हैं। वह इस लीग में चार शतक और 13 अर्धशतक लगा चुके हैं।

    मुंबई के मुख्य गेंदबाजों के खिलाफ बटलर का प्रदर्शन

    जसप्रीत बुमराह ने बटलर को बांधकर रखा है। बुमराह के खिलाफ बटलर ने 55 गेंदों में 49 रन ही बनाए हैं और इस दौरान चार बार उनका शिकार बना चुके हैं। ऑलराउंडर डेनिएल सैम्स के खिलाफ बटलर ने 18 गेंदों में 20 रन बनाए हैं और एक बार आउट हो चुके हैं। लेग-स्पिनर मुरुगन अश्विन के खिलाफ बटलर ने 21 गेंदों में 35 रन बनाए हैं और एक भी बार आउट नहीं हुए हैं।

    पावरप्ले, मिडिल और डेथ ओवर्स में ऐसा रहा है बटलर का प्रदर्शन

    IPL में बटलर ने पावरप्ले में 53.43 की शानदार औसत और 145.83 की स्ट्राइक-रेट के साथ रन बनाए हैं। उन्होंने अधिकतर मुकाबले ओपनर के तौर पर ही खेले हैं। मिडिल ओवर्स में भी बटलर ने अच्छा प्रदर्शन किया है और इस दौरान उन्होंने 38.22 की औसत के साथ बनाए हैं। डेथ ओवर्स में उनका औसत 22.82 का रहा है, लेकिन इस दौरान उनकी स्ट्राइक-रेट लगभग 190 की हो जाती है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    बटलर इस सीजन में तीन शतकों की मदद से 499 रन बना चुके हैं और सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह इस सीजन अब तक 32 छक्के और 42 चौके लगा चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    जोस बटलर

    ताज़ा खबरें

    बगीचे को साफ रखने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 टिप्स गार्डनिंग टिप्स
    रोहित शर्मा का टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा
    बजट 2023 से ऑटो सेक्टर को ये उमीदें, हो सकती है ये बड़ी घोषणाएं बजट
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस और ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ा सकते हैं कैमरून ग्रीन, गेंदबाजी करना मुश्किल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    BCCI और IPL फ्रेंचाइजियों में खिलाड़ियों के वर्क लोड मैनेजमेंट पर टकराव की संभावना- रिपोर्ट  BCCI
    फरवरी में होगी विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी- रिपोर्ट विमेंस प्रीमियर लीग
    विमेंस प्रीमियर लीग में टीम खरीदने के बाद RCB ने जारी किया फ्रेंचाइजी का नया लोगो विमेंस प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    महिला IPL की पांच टीमों का ऐलान, अडानी ग्रुप ने 1,289 करोड़ रुपये में खरीदी टीम महिला क्रिकेट
    राहुल द्रविड़ आज मना रहे अपना 50वां जन्मदिन, जानिए उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    BCCI ने तेज की महिला IPL की तैयारी, टीमों की बोली लगाने के लिए ITT जारी BCCI
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस के कैमरून ग्रीन 13 अप्रैल तक नहीं कर सकेंगे गेंदबाजी, जानें कारण इंडियन प्रीमियर लीग

    जोस बटलर

    दूसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: जोस बटलर ने जमाया वनडे करियर का 23वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पहला वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 27 रन से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स   दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    ECB का 'द हंड्रेड' को सफल बनाने के लिए प्रलोभन, चुनिंदा क्रिकेटर्स को देगा अतिरिक्त पैसा बेन स्टोक्स

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023