NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / स्मृति मंधाना का टी-20 विश्व कप में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    स्मृति मंधाना का टी-20 विश्व कप में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 
    3 अक्टूबर से शुरू होगा विश्व कप (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    स्मृति मंधाना का टी-20 विश्व कप में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 16, 2024
    11:51 am

    क्या है खबर?

    महिलाओं का टी-20 विश्व कप 2024 आगामी 3 अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाएगा।

    ग्रुप-A में मौजूद भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ मुकाबले से करेगी।

    इस बार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना भारतीय टीम के उपकप्तान की जिम्मेदारी में भी नजर आएंगी।

    आइए उनके विश्व कप के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    आंकड़े 

    टी-20 विश्व कप में 21 मैच खेल चुकी हैं मंधाना 

    मंधाना ने 2014 में पहली बार टी-20 विश्व कप में हिस्सा लिया था। उन्होंने इस वैश्विक टूर्नामेंट में अब तक 21 मैच खेले हैं, जिसमें 22.45 की औसत और 118.46 की स्ट्राइक रेट के साथ 449 रन बनाए हैं।

    इस बीच वह कोई शतक नहीं लगा सकी हैं। विश्व कप में उनका सर्वोच्च स्कोर 87 रन रहा है।

    वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में मिताली राज (726) और हरमनप्रीत कौर (576) के बाद तीसरी सर्वाधिक रन वाली भारतीय महिला हैं।

    प्रदर्शन 

    अच्छा रहा था पिछले संस्करण में मंधाना का प्रदर्शन 

    पिछला टी-20 विश्व कप फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था, जिसमें मंधाना का अच्छा प्रदर्शन रहा था।

    भारतीय उपकप्तान ने 4 पारियों में 37.75 की औसत और 138.53 की स्ट्राइक रेट के साथ 151 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 2अर्धशतक लगाए थे।

    बता दें कि पिछले संस्करण में भारतीय टीम सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 रन से हारकर बाहर हो गई थी।

    आंकडे 

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाली भारतीय महिला हैं मंधाना 

    मंधाना टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपना पहला मुकाबला साल 2013 में खेला था।

    वह अब तक 141 मैच की 135 पारियों में 28.86 की औसत से 3,493 रन बना चुकी हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 122.51 की रही है।

    इस प्रारूप में उनसे ज्यादा रन सिर्फ न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (4,348) ने बनाए हैं। इस सूची में हरमनप्रीत (3,426) तीसरे स्थान पर है।

    रिकॉर्ड्स 

    ये रिकॉर्ड्स बना सकती हैं मंधाना

    मंधाना ने एशिया में खेलते हुए 89 मैचों में 24.56 की औसत से 1,867 रन बनाए हैं। वह एशिया में 2,000 रन पूरे करने वाली विश्व की तीसरी और भारत की दूसरी बल्लेबाज बन सकती हैं।

    उनसे पहले श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू और हरमनप्रीत ऐसा कर चुकी हैं।

    मंधाना टी-20 विश्व कप में अपने 500 रन पूरे कर सकती हैं।

    वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 3500 रन पूरे करने वाली सिर्फ दूसरी बल्लेबाज बन जाएंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्मृति मंधाना
    टी-20 क्रिकेट
    महिला क्रिकेट विश्व कप
    महिला विश्व कप टी-20

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    स्मृति मंधाना

    विमेंस प्रीमियर लीग: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ जुड़ी स्मृति मंधाना, शुरू किया अभ्यास विमेंस प्रीमियर लीग
    विमेंस प्रीमियर लीग: RCB ने पहले सीजन के लिए लॉन्च की अपनी जर्सी विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL के पहले संस्करण का कल होगा आगाज, जानिए इससे जुड़ी हर अहम बातें विमेंस प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    टी-20 विश्व कप 2024: ICC ने पिचों को दी खराब रेंटिग, जानिए पूरा मामला  टी-20 विश्व कप 2024
    दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, टी-20 सीरीज: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    सीएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स 2024: श्रेयस अय्यर को मिला 'टी-20 लीडरशिप अवार्ड' श्रेयस अय्यर
    रोहित शर्मा और जय शाह टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी के साथ सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचे रोहित शर्मा

    महिला क्रिकेट विश्व कप

    महिला क्रिकेट विश्व कप: न्यूजीलैंड ने भारत को हराया, मैच में बने ये रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    महिला क्रिकेट विश्व कप: वेस्टइंडीज के खिलाफ मंधाना-हरमनप्रीत ने लगाए शतक, भारत ने बनाए 317 रन क्रिकेट समाचार
    महिला क्रिकेट विश्व कप: भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर जीता अपना दूसरा मैच, बने ये रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    महिला विश्व कप: टूर्नामेंट इतिहास में बांग्लादेश को मिली पहली जीत, पाकिस्तान को दी मात क्रिकेट समाचार

    महिला विश्व कप टी-20

    महिला टी-20 विश्व कप 2023 में टूट सकते हैं ये रिकॉर्ड्स, जानिए रोचक आंकड़े  क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    बांग्लादेश की जगह अब UAE में खेला जाएगा महिलाओं का टी-20 विश्व कप 2024 क्रिकेट समाचार
    महिलाओं के टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, हरमनप्रीत कौर करेंगी कप्तानी टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप के इतिहास में कैसा रहा है भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन? भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025