LOADING...
IPL में RR और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए 
लखनऊ की टीम जीत के साथ आगाज करना चाहेगी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL में RR और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए 

Mar 23, 2024
04:15 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के चौथे मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स(LSG) से 24 मार्च को होने वाला है। ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। RR संजू सैमसन के नेतृत्व में चुनौती पेश करेगी। उनके कंधो पर RR को 2008 के बाद दूसरा खिताब जिताने की जिम्मेदारी होगी। LSG के कप्तान केएल राहुल होंगे। इस बीच RR और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

हेड टू हेड

RR का पलड़ा रहा है भारी 

LSG और RR के बीच अब तक IPL के इतिहास में 3 मुकाबले खेले गए हैं। LSG को 1 मैच में जीत मिली है और RR ने 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं। IPL 2022 में दोनों टीम के बीच 2 बार भिड़ंत हुई थी और दोनों मुकाबले में RR ने LSG को हराया था। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच सिर्फ 1 मैच खेला गया था और इस मुकाबले को LSG ने 10 विकेट से अपने नाम किया था।

प्रदर्शन

RR से इन खिलाड़ियों ने किया है कमाल 

RR के लिए LSG के खिलाफ सबसे ज्यादा रन देवदत्त पडिक्कल ने बनाए हैं। उन्होने 3 मैच में 138.23 की स्ट्राइक रेट से 94 रन बनाए हैं। यशस्वी जायसवाल के बल्ले से 2 मैच में 132.81 की स्ट्राइक रेट 85 रन निकले हैं। गेंदबाजी में RR के लिए LSG के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने लिए हैं। दोनों के नाम 3-3 मैच में 5-5 विकेट है।

कमाल

LSG से इन खिलाड़ियों ने किया है उम्दा प्रदर्शन 

LSG के कप्तान केएल राहुल का प्रदर्शन RR के खिलाफ कमाल का रहा है। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के खिलाफ 14 मैच खेले हैं और 48.25 की औसत से 579 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले हैं। इस खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 95 रन रहा है। LSG के अनुभवी स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा ने RR के खिलाफ 20 मैच में 30 विकेट झटके हैं। उन्होंने 16.6 की औसत से गेंदबाजी की है।

आंकड़े 

सवाई मानसिंह स्टेडियम में कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन?

RR का घरेलू मैदान सवाई मान सिंह स्टेडियम है और यहां इस फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड कमाल का रहा है। टीम ने अब तक कुल 52 मैच खेले हैं, जिसमें से 33 में उन्हें जीत मिली है। सिर्फ 19 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। LSG ने इस ऐतिहासिक मैदान पर IPL में सिर्फ 1 मैच खेला है, जिसमें उन्हें जीत मिली है। उनका इस मैदान पर सबसे बड़ा टीम स्कोर 154 रन रहा है।