Loading...
विजय हजारे ट्रॉफी में कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
विजय हजारे ट्रॉफी में खेल सकते हैं रोहित (तस्वीर: एक्स/@ICC)

विजय हजारे ट्रॉफी में कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 

Nov 06, 2026
12:10 pm

क्या है खबर?

इस बार विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट की शुरुआत 14 दिसंबर से होनी है, जिसमें रोहित शर्मा के खेलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को अपनी उपलब्धता को लेकर के बता चुके हैं। अगले साल वनडे विश्व कप खेला जाना है और ऐसी उम्मीद है कि रोहित इस घरेलू लिस्ट-A टूर्नामेंट में नजर आ सकते हैं। इस बीच रोहित के विजय हजारे ट्रॉफी में किए प्रदर्शन के बारे में जानते हैं।

सीजन 

पिछले सीजन में भी 2 मैच खेले थे रोहित 

पिछले सीजन में रोहित ने विजय हजारे ट्रॉफी के 2 मैचों में हिस्सा लिया था।

2018 के बाद टूर्नामेंट में यह उनकी लंबे अंतराल के बाद वापसी थी।

पहले मैच में उन्होंने सिक्किम के खिलाफ जोरदार शतक लगाया था। वह 94 गेंदों पर 155 रन (18 चौके और 9 छक्के) बनाकर आउट हुए थे।

इसके 2 दिन बाद उत्तराखंड के खिलाफ वह पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए थे।

जानकारी

विजय हजारे में ही रोहित ने लगाया है अपना सबसे तेज शतक 

रोहित ने सिक्किम के खिलाफ मैच में सिर्फ 62 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। यह लिस्ट-A करियर में उनके बल्ले से निकलने वाला सबसे तेज शतक है।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित ने खेले हैं 20 मैच

विजय हजारे में रोहित ने कुल 20 मैच खेले हैं, जिसकी 19 पारियों में उन्होंने लगभग 45 की औसत और 90+ की स्ट्राइक रेट के साथ 736 रन बनाए हैं।

इस बीच उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक भी अपने नाम किए।

बता दें कि उन्होंने 2006 में अपने लिस्ट-A करियर की शुरुआत की थी और अब वह 50 ओवर के क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड्स बना चुके हैं।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

रोहित के लिस्ट-A करियर पर एक नजर

रोहित ने अपने लिस्ट-A करियर में अब तक 365 मैचों की 353 पारियों में 47.13 की औसत के साथ 14,517 रन बनाए हैं।

इस बीच उन्होंने 264 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ कुल 39 शतक और 76 अर्धशतक लगाए हैं।

उन्होंने भारतीय टीम से अब तक 292 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 49.06 की औसत के साथ 12,120 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 35 शतक भी लगाए हैं।

ADVERTISEMENT