NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL में बतौर कप्तान कैसा रहा है महेंद्र सिंह धोनी प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL में बतौर कप्तान कैसा रहा है महेंद्र सिंह धोनी प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 
    बचे हुए मैचों में CSK की कप्तानी करेंगे धोनी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL में बतौर कप्तान कैसा रहा है महेंद्र सिंह धोनी प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 10, 2025
    07:23 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के बचे हुए टूर्नामेंट में महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की कप्तानी करेंगे।

    दरअसल, नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ कोहनी की चोट के कारण बचे हुए टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

    CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी को कप्तान बनाने और गायकवाड़ के बाहर होने की जानकारी दी है।

    इस बीच कप्तान के तौर पर धोनी के प्रदर्शन और रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    जीत 

    IPL इतिहास में सर्वाधिक जीत वाले कप्तान हैं धोनी 

    धोनी ने IPL में कुल 226 मैचों (CSK और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए) में कप्तानी की है, जिसमें से 133 मैचों में उनकी टीम जीती है जबकि 91 में हार मिली है।

    इस बीच उनका जीत प्रतिशत 58.84 रहा है। वह IPL में 100 से ज्यादा मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं।

    उनके बाद दूसरे सर्वाधिक जीत वाले कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिनके नेतृत्व में MI ने 87 मैचों में जीत दर्ज की है।

    खिताब 

    बतौर कप्तान 5 खिताब जीत चुके हैं धोनी 

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में भी धोनी सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं।

    धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने 5 बार (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) खिताब जीते हैं।

    उनके अलावा रोहित की कप्तानी में भी मुंबई इंडियंस (MI) ने 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) ट्रॉफी अपने नाम की है। हालांकि, रोहित अब सिर्फ बतौर खिलाड़ी ही इस सीजन में हिस्सा ले रहे हैं।

    आंकड़े 

    बतौर कप्तान खूब चला है धोनी का बल्ला 

    धोनी ने बतौर कप्तान IPL में 39.82 की औसत और 137.46 की स्ट्राइक रेट से 4,660 रन अपने नाम किए।

    वह भारत की इस प्रतिष्ठित लीग में कप्तान के रूप में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

    IPL में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान विराट कोहली (4,994) हैं। कप्तान के रूप में धोनी का 218 छक्कों का रिकॉर्ड किसी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है। कोहली ने 168 छक्के लगाए हैं।

    करियर 

    शानदार रहा है धोनी का IPL करियर 

    धोनी ने अपने IPL करियर में अब तक 269 मैचों में 39.30 की औसत और 137.81 की स्ट्राइक रेट के साथ 5,346 रन बनाए हैं।

    वह फिलहाल लीग में छठे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने 369 चौके और 269 छक्के लगाए हैं।

    मौजूदा सीजन में उन्होंने अब तक 5 पारियों में 51.50 की औसत और 153.73 की स्ट्राइक रेट के साथ 103 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महेंद्र सिंह धोनी
    क्रिकेट समाचार
    IPL 2025
    चेन्नई सुपरकिंग्स

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    महेंद्र सिंह धोनी

    IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी के लिए पुराना नियम लाएगी BCCI, जानिए क्या है पूरा मामला  इंडियन प्रीमियर लीग
    टेस्ट क्रिकेट: विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज  ऋषभ पंत
    महेंद्र सिंह धोनी ने बैडमिंटन में भी दिखाया कौशल, वायरल हो रहा है वीडियो भारतीय क्रिकेट टीम
    महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते पर दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो  विराट कोहली

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: हार्दिक पांड्या ने अपने 200 टी-20 विकेट पूरे किए, हासिल की ये उपलब्धि  हार्दिक पांड्या
    IPL 2025: RCB ने 10 साल बाद वानखेड़े स्टेडियम में MI को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: RCB ने MI को रोमांचक मैच में दी शिकस्त, देखें मुकाबले के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम RCB मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' विराट कोहली

    IPL 2025

    विराट कोहली ने रचा इतिहास, टी-20 क्रिकेट में 13,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने विराट कोहली
    IPL 2025: GT बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  गुजरात टाइटंस
    IPL 2025: GT बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  गुजरात टाइटंस
    IPL 2025: GT और RR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2025: CSK बनाम RCB मुकाबले में ये खिलाड़ी बना 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    IPL 2025: RCB की CSK पर जीत के बाद विराट कोहली ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो इंडियन प्रीमियर लीग
    वीरेंद्र सहवाग ने धोनी के बल्लेबाजी क्रम को लेकर मजाकिया अंदाज में सवाल उठाए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में CSK की चेपॉक में रनों के लिहाज से 4 सबसे बड़ी हार पर नजर  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025