जोस बटलर का घरेलू वनडे सीरीज में कैसा रहा है प्रदर्शन? हैरान करने वाले हैं आंकड़े
क्या है खबर?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद अब श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलने उतरेगी। पहला मुकाबला मंगलवार (22 सितंबर) को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा। इंग्लैंड टीम इस सीरीज में भी लय बरकरार रखना चाहेगी। इसी तरह जोश बटलर भी टी-20 सीरीज की फॉर्म को वनडे सीरीज में भी जारी रखना चाहेंगे। आइए घरेलू वनडे सीरीज में उनके प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।
उपलब्धि
इंग्लैंड में तीसरे सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी
बटलर का इंग्लैंड में घरेलू वनडे रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है।
इंग्लैंड में खेले गए 92 वनडे मैचों में उन्होंने 43.20 की औसत से 2,592 रन बनाए हैं। इसमें 5 शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं।
इंग्लैंड की धरती पर बटलर से ज्यादा वनडे रन केवल जो रूट (4,030) और इयोन मोर्गन (4,067) के नाम दर्ज हैं।
इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने इंग्लैंड में खेलते हुए अब तक इस प्रारूप में 74 छक्के भी अपने नाम किए हैं।
स्ट्राइक रेट
घरेलू सरजमीं पर दुनिया में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट
एक देश में न्यूनतम 2,000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में बटलर की स्ट्राइक रेट सर्वाधिक है।
इंग्लैंड में बटलर की स्ट्राइक रेट 118.19 की है। किसी भी एक देश में इतने रनों के साथ यह किसी भी बल्लेबाज में सबसे अधिक है।
न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड में 111.27 का स्ट्राइक रेट) ही एकमात्र ऐसे दूसरे बल्लेबाज हैं, जिनकी किसी एक देश में 2,000 से अधिक रन बनाते हुए 110 से अधिक स्ट्राइक रेट है।
करियर
कैसा रहा है बटलर का वनडे करियर?
बटलर ने साल 2012 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था।
वह अब तक 202 मैच की 174 पारियों में 39 से अधिक की औसत से 5,578 रन बना चुके हैं।
इसमें 11 शतक और 29 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 162 रन का रहा है।
इस साल की शुरुआत में बटलर वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए 200 मैच पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने थे।