IPL में ईशान किशन का KKR के विरुद्ध कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले मैच में हार मिली थी। अब SRH की टीम अपने दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से 2 अप्रैल को भिड़ेगी। SRH के कप्तान ईशान किशन ने पहले मैच में 80 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। वह KKR के विरुद्ध ईडन गार्डन स्टेडियम में भी अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। इस बीच किशन का KKR के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
KKR
KKR के विरुद्ध किशन का प्रदर्शन
IPL में किशन ने KKR के खिलाफ अब तक 13 मैच (2017-2025) खेले हैं और इसकी 11 पारियों में उन्होंने 26.18 की औसत और 150.78 की स्ट्राइक रेट के साथ 288 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 3 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। किशन इस टीम के खिलाफ कोई शतक नहीं लगा सके हैं और 62 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। उन्होंने KKR के खिलाफ 26 चौके और 17 छक्के लगाए हैं।
प्रमुख गेंदबाज
KKR के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ ईशान किशन का प्रदर्शन
किशन ने वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ 5 पारियों में 17 गेंदों का सामना करते हुए 21 रन बनाए हैं। इस बीच चक्रवर्ती ने उन्हें एक बार आउट किया है। किशन और सुनील नरेन का 17 पारियों में आमना-सामना हुआ है और इस बीच कैरेबियाई दिग्गज ने 2 बार उन्हें आउट किया है। दूसरी तरफ किशन ने उनकी 38 गेंदों में 54 रन बनाए हैं। किशन ने वैभव अरोड़ा के खिलाफ 20 पारियों में 20 रन बनाए हैं।
करियर
कैसा है किशन का IPL करियर?
किशन ने 2016 में गुजरात लायंस से अपना IPL डेब्यू किया था। वह 2 संस्करण गुजरात के लिए खेले और 16 मैचों में 319 रन बनाने में सफल रहे थे। उसके बाद 2018 में उन्होंने MI से डेब्यू किया और 89 मैचों में 29.80 की औसत से 2,325 रन बनाने में सफल रहे। अपने IPL करियर में उन्होंने 120 मैचों की 113 पारियों में 29.59 की औसत से 3078 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं।